Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस को चकमा देकर भागे 4 जुआरी, तीन पकड़ाए, 20 हजार रुपये जब्त

सीहोर। जिले में अवैध गतिविधियों और सट्टे-जुए के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भैरुंदा पुलिस को सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने ग्राम राला क्षेत्र में दबिश देकर हार-जीत का दांव लगा रहे 3 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 20 हजार रुपये नगद और ताश की गड्डी जब्त की है, जबकि 4 आरोपी चकमा देकर भागने में सफल रहे, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे एवं एसडीओपी रौशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी को मुखबिर से पक्की सूचना मिली थी कि ग्राम राला स्थित खात्याखेड़ी रोड मोड़ के पास कुछ लोग खुलेआम ताश के पत्तों पर पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की एक विशेष टीम का गठन कर तत्काल मौके पर दबिश दी गई।
मौके से 3 गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी
पुलिस की अचानक हुई इस घेराबंदी से जुआरियों में भगदड़ मच गई। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए मौके से तीन आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित काचले निवासी ऋषिनगर कॉलोनी भैरुंदा, शुभम राजपूत निवासी ग्राम तिलाडिय़ा और अंकित राजपूत निवासी ग्राम तिलाडिया के रूप में हुई है।
वहीं कार्रवाई के दौरान निर्मल यादव निवासी राला, राजेन्द्र तोमर निवासी तिलाडिया, राजकुमार पंवार निवासी ऋषिनगर और पदम पंवार निवासी तिलाडिया मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.