पूर्णाहुति और भंडारे के साथ गायत्री महायज्ञ का समापन
रेहटी। नगर में 15 से 18 मई तक चले भव्य 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का समापन पूर्णाहुति और भंडारे के साथ हो गया। इससे पहले भव्य कलश यात्रा के साथ में महायज्ञ की शुरुआत हुई थी। तीन दिनों तक महायज्ञ में आहुतियां दी गईं तो वहीं विभिन्न संस्कार भी कराए गए। शांतिकुंज हरिद्वार से आए ब्राह्मणों द्वारा कार्यक्रम एवं विभिन्न संस्कार कराए गए। महायज्ञ का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण में हुआ। अंतिम दिन भंडारे का कार्यक्रम भी हुआ। इसमें बड़ी संख्या में नगर सहित आसपास के लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
नशा छोड़ने के लिए हुआ नाटक का मंचन –

इस दौरान ब्रह्मकुमारी संस्था द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नाटक के माध्यम से नशा नहीं करने की अपील की गई। नाटक के माध्यम से बताया गया कि नशा शरीर के लिए कितना हानिकारक होता है। ब्रह्मकुमारी संस्था की दीदियों ने बेहद ही शानदार ढंग से नशा छोड़ने के बारे में बताया। समापन अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, रेहटी नगर परिषद अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, भाजपा सीहोर जिला उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, कांग्रेस नेता विक्रम मस्ताल शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए।




