Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वाराणसी-गया की नि:शुल्क यात्रा, 18 सितंबर तक करें आवेदन

सीहोर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत जिले के वरिष्ठ नागरिकों के लिए वाराणसी और गया की नि:शुल्क तीर्थ यात्रा का सुनहरा मौका आया है। यह यात्रा 29 सितंबर से 4 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इससे पहले इसी योजना के तहत जून में जिले के बुजुर्गों को मां वैष्णो देवी के दर्शन कराए गए थे।
यात्रा के लिए पात्र वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उनसे अधिक है उसे आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। महिलाओं के लिए 2 वर्ष की छूट है तथा वरिष्ठ नागरिक आयकरदाता नहीं होने चाहिए। इच्छुक आवेदक 18 सितंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन विभागीय वेबसाइट पर किया जा सकता है। इसके साथ ही आवेदन संबंधित नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करना होगा।
यात्रा के लिए निर्धारित कोटे से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर यात्रियों का चयन कम्प्यूटरीकृत लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही 65 वर्ष से अधिक आयु के एकल यात्रियों को एक सहायक साथ ले जाने की पात्रता होगी। इच्छुक आवेदक निर्धारित समय-सीमा में अपने आवेदन निकटतम नगर पालिका, नगर परिषद अथवा जनपद पंचायत कार्यालय में जमा करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button