Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सराहनीय योगदान के लिए राज्यपाल ने की कलेक्टर की प्रशंसा

सीहोर। शहीद सैनिकों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों तथा उनके परिजनों के कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान के लिए प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल द्वारा सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह को प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा जिले को आवंटित निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्र कर सैनिक कल्याण बोर्ड को दी गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि भारतीय सैनिक युद्ध तथा शांति के समय एक सजग प्रहरी की तरह सेवाएं देते हैं। वे देश को जल, थल तथा वायु में बहुत की कठिन परिस्थितियों तथा मुश्किल क्षणों में हर समय देश की सीमा की रक्षा करते हैं तथा अपनी अमूल्य सेवाओं के द्वारा बाढ़, भूकंप, तूफान तथा प्राकृतिक विपदाओं के समय देश की सहायता करते हैं। सिविल प्रशासन की दंगे तथा आतंकवाद की स्थिति में सहायता करते हैं। इस तरह सैनिक देश की रक्षा तथा सुरक्षा में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सैनिकों और उनके परिजनों का सहयोग करना हमारा दायित्व है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के अवसर पर जिले की ओर से धनराशि एकत्र करने में सक्रिय भूमिका निभाई गई। उनके प्रयासों से ही गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला सैनिकों के कल्याण के लिए निर्धारित लक्ष्य से अधिक राशि एकत्रित की गई। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2022-23 में सीहोर जिले से निर्धारित लक्ष्य पांच लाख 23 हजार रुपए के विरुद्ध पांच लाख 33 हजार रुपए की राशि एकत्र की गई। इस धनराशि का उपयोग शहीद सैनिकों के आश्रित परिजनों, विकलांग सैनिक, भूतपूर्व सैनिक को उपचार, छात्रवृत्ति, स्वरोजगार एवं अन्य तरह से आर्थिक सहायता के लिए किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button