Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कलेक्टर प्रवीण सिंह ने पटवारी एवं सहायक कृषि विस्तार अधिकारियों को बांटे नियुक्ति-पत्र

सीहोर। राज्य स्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम भोपाल में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शामिल हुए। राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सीहोर जिले के 6 पटवारी तथा 6 ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का जिले में सीधा प्रसारण प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले में भी देखा व सुना गया। कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में उपस्थित पटवारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों को कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नियुक्ति पत्र प्रदान किया। नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कलेक्टर प्रवीण सिंह ने नवनियुक्त पटवारी तथा ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों से कहा कि शासकीय सेवा का मतलब जनता की सेवा है। नियुक्ति मिलने के बाद कर्तव्य, जिम्मेदारी का भाव मन में हो, क्योंकि हम पर प्रदेश की प्रगति और विकास निर्भर है। इस अवसर पर अपर कलेक्टर वृंदावन सिंह तथा एसएलआर स्मिता भूषण, कृषि विभाग की सहायक संचालक हुदा खलील भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button