Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे में चिप लगाकर कर रहे थे अनाज चोरी, भैरूंदा पुलिस ने किया मामले का खुलासा

- भैरूंदा कृषि उपज मंडी का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

सीहोर। भैरूंदा स्थित कृषि उपज मंडी के इलेक्ट्रानिक तौल कांटे में चिप लगाकर धोखाधड़ी करने वाली गैंग को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने पांच आरोपियों सहित उनके पास से 13 रिमोर्ट कंट्रोल, 7 चिप, आयरन सोल्डर मशीन, अनाज खरीदने-बेचने की पर्चियां, मोबाइल सहित वाहन भी जप्त किए हैं। फिलहाल दो आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद से अब मंडी समिति एवं मंडी के व्यापारियों पर भी सवाल उठने लगे हैं। क्या ये सब मंडी समिति एवं व्यापारी की मिलीभगत से चल रहा था या यह कोई गैंग ही थी। फिलहाल भैरूंदा पुलिस ने इसका खुलासा करके आरोपियों को जेल पहुंचाया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 1 मार्च 2025 को फरियादी सचिव कृषि उपज मंडी भैरूंदा विलियम जार्ज पिता स्व बेंजामिन जार्ज उम्र 56 वर्ष निवासी शास्त्री कॉलोनी द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र प्रस्तुत किया गया। इसमें बताया गया कि कृषि उपज मंडी में स्थापित बड़े इलेक्ट्रानिक तौल कांटा में कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा रात्रि में मंडी में घुसकर डिवाइस लगाकर छेड़छाड़ कर अनाज तौल में धोखाधड़ी की गई। फरियादी मंडी सचिव की रिपोर्ट पर भैरूंदा थाने में अपराध क्रमांक 110/25 धारा 318 (4), 331 (4), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस ऐसे पहुंची आरोपियों तक-
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर एएसपी गीतेश गर्ग व एसडीओपी दीपक कपूर के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम की कमान एसआई लोकेश सोलंकी एवं एसआई पूजा सिंह राजपूत को सौंपी गई। पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण एवं नगर में लगे सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से अज्ञात आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने इंदौर तक के सीसीटीव्ही कैमरे भी खंगाले। इस दौरान 4 मार्च 2025 को मुखबिर की सूचना के आधार पर बजरंगकुटी के पास से अज्ञात आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार किया गया एवं घटना में प्रयुक्त 13 रिमोर्ट कंट्रोल, 7 चिप, आयरन सोल्डर मशीन, अनाज खरीदने-बेचने की पर्चियां, 17 क्विंटल सोयाबीन, मोबाइल फोन, पंच कार क्रमांक एमपी 09जेडव्ही1098, लोडिंग पिकअप क्रमांक एमपी41 एलए2513 आरोपियों के कब्जे से जप्त किए गए। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रकरण में अन्य आरोपियों को भी चिन्हित किया गया है, जिनके विरूद्ध भी जल्द ही वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ऐसे करते थे अनाज की चोरी-
घटना का खुलासा करते हुए थाना प्रभारी घनश्याम दांगी ने बताया कि आरोपियों द्वारा कृषि उपज मंडी भैरूंदा में लगे बडे़ इलेक्ट्रानिक तौल कांटे में योजनाबद्ध तरीके से आरएफ चिप लगाई थी। चिप लगाने के पश्चात आरोपी किसानों से अनाज की बोली लगने के बाद किसान को बोली से अधिक दाम देने का लालच देकर अनाज खरीदते थे एवं तौल के दौरान रिमोट कंट्रोल की मदद से वजन को कम कर देते थे। खरीदे हुए अनाज को किराए से लिए गए गोडाउन में रखते थे एवं अपनी पिकअप गाड़ी से भरकर मंडी में तुलवाने के दौरान पुनः वजन बढ़ाकर अवैध लाभ प्राप्त करते थे।
मोबाइल में ही सेट किया रिमोट कंट्रोल-
आरोपी इतने शातिर थे कि उन्होंने रिमोट कंट्रोल को मोबाइल में ही सेट कर लिया था, ताकि आसानी से गड़बड़ी कर सकें और उनकी कारस्तानी को कोई समझ भी न सके। आरोपियों ने पहले तो मंडी में आकर यहां की रैकी की। वे फरवरी माह में कई बार भैरूंदा आए और यहां की रैकी की। इसके बाद उन्होंने 20 फरवरी के बाद से एक-दो बार खरीदी की। इस दौरान एक व्यापारी को भी चूना लगाया। किसानों को भी ठगा। बताया जा रहा है कि वे एक ट्रॉली से पांच से सात क्विंटल तक के अनाज की हेराफेरी कर रहे थे। भैरूंदा पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, एसआई लोकेश सोलंकी, एसआई पूजा सिंह राजपूत, दिनेश जाट, आनंद, दीपक जाटव, सचिन कालेन की सराहनीय भूमिका रही है।
पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी-
– यौगेंद्र चौहान पिता सतपाल चौहान उम्र 24 साल निवासी पाटीदार कालोनी शुजालपुर मंडी जिला शाजापुर
– रंजित पिता कमल सिंह राजपूत उम्र 29 साल निवासी पाटीदार कालोनी शुजालपुर मंडी जिला शाजापुर
– राजेन्द्र चौहान पिता सतपाल चौहान उम्र 21 साल निवासी पाटीदार कालोनी शुजालपुर मंडी जिला शाजापुर
– सूरज सौलंकी पिता बबलू सौलंकी उम्र 24 साल निवासी सांवेर रोड धरमपुरी इंदौर
– किशोर माली पिता लक्ष्मीनारायण माली उम्र 35 साल निवासी सांवेर रोड धरमपुरी इंदौर
इनका कहना है-
कृषि उपज मंडी सचिव द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात लोगों द्वारा इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे में चिप लगाकर किसानों एवं व्यापारियों से धोखाधड़ी की जा रही है। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई, जिसमें आरोपियों की कारस्तानी उजागर हुई है। पांच आरोपियों सहित उनके पास से रिमोट कंटोल, चिप सहित अन्य मशरूका जप्त किया गया है। दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। मामले में अभी जांच जारी है।
– घनश्याम दांगी, थाना प्रभारी भैरूंदा, जिला-सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Tudi drobna količina limonine lupinice lahko spremeni okus jedi, če jo uporabimo premišljeno. Pri zdravih receptih zato štejejo majhne podrobnosti, ki jih je vredno podrobneje raziskati. prav drobna napaka naredi jogurt kefir Se sprašujete, kako pripraviti okusen in zdrav obrok brez zapletenih postopkov? Poskusite s preprostimi recepti iz svežih sestavin.