Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

अमराझिरी आश्रम पर मनाया गया गुरू अमरा महोत्सव, हुई भजनों की प्रस्तुति

- प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर ने दी प्रस्तुति, दादागुरू के मुख्य आतिथ्य में हुआ आयोजन

सीहोर। जिले की बुधनी तहसील के प्रसिद्ध तीर्थ, आल्हा उदल के गुरू महायोगी अमरागुरू, टॉटम्बरी गुरूमहाराज की तपोभूमि अमराझिरी आश्रम पर ’गुरू अमरा महोत्सव’ का आयोजन किया गया। आयोजन दादागुरू के मुख्य आतिथ्य एवं त्यागी जी महाराज के मार्गदर्शन में हुआ। इस दौरान यहां पर प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी गई। गुरू अमरा महोत्सव का आयोजन अखिल भारतीय दादागुरू परिवार-नर्मदा मिशन द्वारा किया गया।
बुधनी तहसील के अमराझिरी आश्रम पर गुरू अमरा महोत्सव का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आयोजन के दौरान प्रसिद्ध भजन गायिका शहनाज अख्तर द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गईं। इससे पहले यहां पर दादागुरू ने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रकृति की रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य होना चाहिए। आज हरतरफ प्रकृति को नष्ट किया जा रहा है, यदि प्रकृति विपरीत हो गई तो समूचे विश्व का नाश हो जाएगा। पर्यावरण को बचाएं और सभी लोग अपने घरों, आसपास पौधे लगाएं। पानी भी बचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें भी शामिल होकर हमारे जलस्त्रोतों को बचाएं, उन्हें जीवित करें। इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग, बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, मंडल अध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Zakaj ne saditi Pozdrav iz Gruzije: Kako pripraviti Najboljša meso za pravi in zdravi Kako začeti, če še nikoli niste Ko spite manj kot šest ur Kako doseči,