Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

18 जुलाई को होगी दिशा की हाईप्रोफाइल बैठक, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज करेंगे अध्यक्षता

सीहोर। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की आगामी बैठक की तारीख तय हो गई है। केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में यह महत्वपूर्ण बैठक आगामी 18 जुलाई को सुबह 11 बजे से जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं सहित सभी विभागों की विकासात्मक गतिविधियों की बिंदुवार और विस्तार से समीक्षा की जाएगी।
इस हाईप्रोफाइल बैठक को लेकर प्रशासनिक गलियारों में अभी से तैयारियां तेज हो गई हैं। केंद्रीय मंत्री श्री चौहान की मौजूदगी के कारण सभी विभागों के जिला अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी और प्रामाणिक आंकड़ों के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में जिले के विकास कार्यों की प्रगति, अधूरी परियोजनाओं की स्थिति और आमजन से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन की थाह ली जाएगी।
सुर्खियों में रही थी पिछली बैठक
बता दें कि सीहोर में हुई दिशा की पिछली बैठक राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में बेहद चर्चा और सुर्खियों में रही थी। उस बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सख्त तेवर दिखाते हुए अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी थी कि वे अपने साथ पेनड्राइव लेकर आएं हैं।
वहीं दूसरी ओर स्थानीय विधायकों ने अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। विधायकों ने शिकायत की थी कि जिले के अफसर जनप्रतिनिधियों के फोन तक नहीं उठाते हैं और न ही सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत व जरूरी जानकारी साझा करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button