Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हिन्दी राष्ट्र चेतना और लोकमंगल की भाषा: बांगरे

मप्र राष्ट्रभाषा प्रचार समिति ने शासकीय एमएलबी स्कूल में आयोजित किया प्रतिभा प्रोत्साहन कार्यक्रम

सीहोर। हिन्दी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना और राष्ट्रवाद की सशक्त भाषा है। हिन्दी भाषा और साहित्य में लोकमंगल, नैतिक मूल्यों तथा समाज के कल्याण की भावना निहित है। यह बात मध्य प्रदेश राष्ट्रभाषा प्रचार समिति शाखा द्वारा आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा प्रोत्साहन प्रतियोगिता में कार्यक्रम संयोजक एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी आरके बांगरे ने कही।
यह कार्यक्रम शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीहोर में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या रूपश्री नागेश, आरके बांगरे, डॉ. हेमलता राठौर, एचएन वर्मा, डॉ. मंगलेश जायसवाल, डॉ. दीपक बिसोरिया, राखी नामदेव एवं सुनीता मालवीय ने मां सरस्वती के पूजन-अर्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस अवसर पर प्राचार्या रूपश्री नागेश ने कहा कि हिन्दी साहित्य में लोक कल्याण और नैतिक शिक्षा का विपुल भंडार समाहित है। विद्यार्थियों में हिन्दी के प्रति रुचि और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजन बेहद महत्वपूर्ण हैं।
विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम
कविता पाठ प्रतियोगिता:
प्रथम: पूर्वि डाबी शासकीय स्वामी विवेकानंद मंडी सीहोर
द्वितीय: जयदीप शासकीय सुभाष उमावि सीहोर
तृतीय: अंजली परमार शासकीय उत्कृष्ट उमावि सीहोर
लोकगीत गायन प्रतियोगिता…
प्रथम: झिलमिल लोधी शासकीय उमावि सांदीपनि सीहोर
द्वितीय: प्रतीक दांगी पीएमश्री विद्यालय सीहोर
तृतीय: अंकित प्रजापति शासकीय सुभाष विद्यालय सीहोर
कहानी एवं कविता लेखन प्रतियोगिता…
प्रथम: रोशनी यादव उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर
द्वितीय: भारती जैन एमएसबी सीहोर
तृतीय: फैजान शासकीय उमावि टैगोर सीहोर
भाषण प्रतियोगिता…
प्रथम: अमन विश्वकर्मा उत्कृष्ट विद्यालय सीहोर
द्वितीय: आशीष परनाम शासकीय सुभाष उमावि सीहोर
तृतीय: योगेश मेवाड़ा सांदीपनि विद्यालय

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान
सभी प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को 500, द्वितीय को 400 तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 300 की नगद राशि के साथ ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए गए।
कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका सेवानिवृत्त व्याख्याता एचएन वर्मा, डाइट सीहोर के डॉ. मंगलेश जायसवाल एवं पूर्व प्राचार्य श्री सोलंकी ने निभाई। कार्यक्रम में सुरेश श्रीवास्तव एवं जयमल सिंह राजपाल ने अपनी ओजपूर्ण काव्य रचनाओं का पाठ कर समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन राखी नामदेव ने किया तथा अंत में आभार डॉ. दीपक बिसोरिया ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button