Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में मनी महादेव की होली, सबने मिलकर जमकर खेली

- काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर हुआ आयोजन, शिव मंदिरों में पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा

सीहोर। नगर में हर साल की तरह इस साल भी होली के दूसरे दिन महादेव की होली का आयोजन हुआ। इस दौरान नगर में होली की जमकर धूम रही। इस दौरान जमकर रंग-गुलाल उड़ाया। सीहोर में काशी, मथुरा और बरसाने की तर्ज पर होली का आयोजन हुआ। इससे पहले पंडित प्रदीप मिश्रा नगर के प्रमुख शिव मंदिरों में पहुंचे और पूजा-अर्चना भी की। इसके बाद महादेव की होली का क्रम शुरू हुआ, जो दिनभर चलता रहा। अब लगातार पांच दिनों तक महादेव की होली जिले के अलग-अलग स्थानों पर मनाई जाएगी। गौरतलब है कि दो साल पहले तक सीहोर में नबाव की होली मनाने का चलन था, लेकिन पिछले दो वर्षों से लगातार यहां पर महादेव की होली मनाई जा रही है।
देश के पर्व और परम्पराओं में उत्साह का संचार करने के लिए सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने वाले पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद एक बार फिर से होली का उत्साह देखने को मिला। शहर के महादेव मंदिरों में जमकर होली खेली। अब आगामी 29 मार्च को आष्टा में होली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मंगलवार को विठलेश सेवा समिति नगर इकाई के द्वारा महादेव की होली के लिए शहर के मुकेरी लाइन स्थित कार्नर पर करीब 40 फीट लंबा मंच बनाया गया था। इस मौके पर चल समारोह में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए हजारों की संख्या में इलाइची की ठंडाई की बोतल का इंतजाम के अलावा एक क्विंटल गुलाब के फूलों की पंखडी, अबीर और गुलाल का इंतजाम किया गया। शहर के नगर पालिका के समीपस्थ चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर पर दूध की ठंडाई के अलावा छावनी स्थित श्रीसिद्ध हनुमान मंदिर और नव ज्योति संगठन के सहयोग से नाश्ते का इंतजाम किया गया।
जुलूस के साथ शुरू हुआ आयोजन-
विठलेश सेवा समिति के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि मंगलवार की सुबह हर साल की तरह इस साल भी नदी चौराहा नगर पालिका परिसर स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से महादेव की होली का जुलूस नगर में धूमधाम से ढोल-नगाड़ों एवं डीजे की धुनों के मध्य निकाला गया। भव्य चल समारोह में शिव भक्त नाचते-गाते एवं रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे थे।
भगवान शिव को जल अर्पित कर किया शुभारंभ-
सुबह चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचे पंडित प्रदीप मिश्रा ने सैकड़ों भक्तों के मध्य भगवान शिव को चंदन और केसर से युक्त एक लोटा जल अर्पित किया और उसके पश्चात नगर के अनेक शिव मंदिर पहुंचे। इसके बाद महादेव की होली का भव्य जुलूस शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए तहसील चौराहे स्थित महादेव मंदिर पहुंचा। जुलूस के दौरान हुरियारे डीजे, ढोल-नगाड़ों और बैंड बाजों की थाप पर नाचते गाते चल रहे थे।
आधुनिक मशीनों से उड़ाया अबीर-गुलाल-
विठलेश सेवा समिति के व्यवस्थापक समीर शुक्ला द्वारा महादेव की होली के लिए वाहनों पर चार से अधिक आधुनिक मशीनों का इंतजाम किया गया था। करीब दो हजार से अधिक अबीर, गुलाल और फूलों को मशीन में डालकर आस्थावन श्रद्धालुओं पर बरसाया गया। हर तरफ अबीर गुलाल ही उड़ता हुआ दिखाई दिया। बाबा के भक्त अबीर गुलाल में रंग में रंगे नजर आए। महिलाओं ने होली के दौरान फूल और गुलाल-अबीर बरसाकर उन्हें होली के रस से सराबोर कर दिया। महादेव की होली में गुलाल और अबीर उड़ाने के लिए मशीन के अलावा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर के अघोरियों की टीम शामिल हुई। इसके अलावा झांकियां और झाबुआ आदि के नृत्य कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। दो ट्राली संतरे, केले आदि से स्वागत किया गया।
महादेव की होली से पहले कहा मंदिरों की सुरक्षा जरूरी –
उज्जैन में महाकाल मंदिर में धुलेंडी के दिन हुई आगजनी की घटना को पंडित प्रदीप मिश्रा ने दुखद बतया। उन्होंने कहा कि उज्जैन में जब महाकाल मंदिर में आरती के समय जो घटना हुई है वह संभवत केमिकल के कारण घटना हुई होगी। प्रदेश के सभी मंदिरों में बाहर से आने वाली सामग्री पर रोक लगाई जानी चाहिए। हर मंदिर की सुरक्षा को लेकर इंतजाम होने चाहिए जो मंदिर की पवित्रता है उसे कायम रखना चाहिए। बाहर के हर प्रकार के समान पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। वहीं जो लोग इस हादसे में घायल है मैं उनके जल्द ठीक होने की बाबा से कामना करता हूं।
आष्टा में 25 हजार से अधिक श्रद्धालु होंगे शामिल-
29 मार्च को महादेव की होली रंग गुलाल के साथ खेली जाएगी। इसमें प्रसिद्ध संत पंडित प्रदीप मिश्रा सम्मिलित होंगे। हिन्दू उत्सव समिति ने इस बार महादेव की होली के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पंडित श्री मिश्रा को विशाल रथ पर सवार किया जाएगा, जिसमें एयरगन आदि आधुनिक मशीनों के द्वारा अबीर और गुलाल बरसाऐंगे। जुलूस में उज्जैन, झाबुआ आदि के कलाकारों को शामिल किया गया है। सैकड़ों बोरी अबीर-गुलाल और चार क्विंटल से अधिक फूलों को मशीनों से उड़ाया जाएगा। हिंदु उत्सव समिति के अध्यक्ष कालू भट्ट ने बताया कि 29 मार्च दिन शुक्रवार को सुबह 10 बजे सीहोर के संत पंडित प्रदीप मिश्रा आएंगे। महादेव की होली का भव्य जुलूस रंग गुलाल के साथ गंज से प्रारंभ होगा, जो सिकंदर बाजार बड़ा बाजार पुरानी सब्जी मंडी पुराना बस स्टैंड अस्पताल चौराहा बुधवारा रोड होता हुआ कॉलोनी चौराहा पहुंचेगा। यहां पर जुलूस का समापन होगा। इससे पहले नगर के विभिन्न मार्गों पर रंग-गुलाल के साथ लगभग 20 हजार लोग साथ रहेंगे, वहीं पंडित प्रदीप मिश्रा का भव्य ऐतिहासिक स्वागत भी होगा।
जिलेभर में शांति के मनाई होली, पुलिस ने भी खेली-
रंगों पर पर्व होली जिलेभर में शांतिपूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ मनाई गई। जिला मुख्यालय सहित जिलेभर में हजारों स्थानों पर होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने रंग-गुलाल की होली खेली। होली को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह चुस्त-दुरूस्त नजर आया। होली के अगले दिन जिलेभर के पुलिस थानों मेें पुलिस टीम द्वारा भी होली मनाई गई। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Con l'arrivo dell'autunno, molti blog personali ritrovano un ritmo più riflessivo: raccontare esperienze, scegliere immagini coerenti e pubblicare con costanza aiuta a creare una voce riconoscibile. Vale la pena approfondire il tema. Il dettaglio D'inverno tè e caffè, più rischio tumori Con l'arrivo dell'autunno, questa idea merita di essere osservata con calma: un blog personale cresce quando conserva una voce riconoscibile, aggiornata con costanza e abbastanza sincera da creare un rapporto duraturo con chi legge.