Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बुधनी एनएच-46 पर भीषण हादसा, मंडीदीप के युवक की मौत, तीन गंभीर

सीहोर। बुधनी नेशनल हाईवे 46 पर सोमवार रात एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। सभी हताहत मंडीदीप के निवासी बताए जा रहे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा शाम लगभग 8 बजे बुधनी थाना क्षेत्र के गडरिया नाला के पास हुआ। एक तेज रफ्तार कार नर्मदापुरम से भोपाल की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की गति काफी अधिक थी, जिसके कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और कार सामने से आ रहे एक अन्य वाहन से जा भिड़ी।
एक की मौत, तीन की हालत नाजुक
इस दुर्घटना में कार सवार मनीष वर्मा निवासी मंडीदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार तीन अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों की पहचान कृष्णकांत एवं देवेंद्र विश्वकर्मा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए होशंगाबाद रेफर किया गया है। घायल दीपेश का उपचार जारी है, उनकी स्थिति भी चिंताजनक बताई जा रही है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा
हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी रवि शर्मा स्वयं दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने राहत कार्य की निगरानी की और यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button