Newsराजनीतिकसीहोर

भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय के साथ शहर में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने ने किया जनसंपर्क

सीहोर। क्षेत्र में भाजपा सरकार के कारण रोजगार के अवसर बढ़े है, शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में बिना भेदभाव के विकास के कार्य किए जा रहे है। इसके अलावा भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार महिलाओं के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चल रही है। इसके अलावा लाडली बहना योजना के कारण महिलाओं को हर माह सम्मान मिल रहा है। प्रदेश सरकार आगामी दिनों में लाडली बहना योजना की राशि बढ़ाकर महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त कर देगी। उक्त विचार शनिवार को शहर के छावनी क्षेत्र में अपने जनसंपर्क के दौरान घर-घर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी सुदेश राय का छोटी-छोटी बच्चियों ने तिलक लगाकर और युवाओं ने पुष्प माला पहनाकर उत्साह के साथ स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने महिला मतदाताओं से कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि लाडली बहनों का पूरा समर्थन मिलेगा। हम भी वचन निभा रहे है और आगे भी निभाऐंगे।
शहरी क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी विधायक सुदेश राय के साथ भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान हर तरफ भाजपामय शहर नजर आ रहा है। हर नागरिक का कहना है कि हमारे विधायक श्री राय के कार्यकाल में शहर की तस्वीर बदल गई है। शहर महानगर की तर्ज पर विकसित हो रहा है। बिना किसी भ्रष्टाचार और भय के शहरवासी शांति के साथ निवास कर रहे है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में तेज गति से कार्य हो रहे है। चुनाव प्रचार के दौरान दोपहर में विधायक श्री राय शहर के छावनी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में पहुंचे जहां पर भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि सबसे बड़ी ताकत युवा वर्ग की है। उन्होंने कहा कि युवा वर्ग के लिए आगे भी शहर में रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए शहर के आस-पास बड़ी संख्या में उद्योग लगाए जा रहे है। चुनाव में हम केवल प्रत्याशी को वोट देकर अपना विधायक ही नहीं चुनते, बल्कि अपना भविष्य भी निर्धारित करते है। भाजपा की केन्द्र और प्रदेश सरकार का रिकार्ड विकास और केवल विकास है। हमारी सरकार गरीबों के लिए कार्य कर रही है और प्रदेश में फिर हमारी भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इसलिए आप सिर्फ क्षेत्र के विकास पर ध्यान दे और अपना आशीर्वाद प्रदान करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdi priprava zdravih jedi preprosta, a okus pogosto zahteva premišljeno kombiniranje sestavin. Zato je vredno podrobneje raziskati preverjene recepte in njihove skrivnosti. ko ostane marmelada, spečemo kolač Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano stepa pretoplo buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti juha vroča? skrivnost sočnejših mesnih polpetov Ko se po dolgem dnevu vrneš lačen, hitro pripraviš nekaj preprostega: sveže sestavine, malo domišljije in okusen obrok brez slabe vesti.