Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

फसल कटाई को लेकर पति-पत्नी, बेटी से मारपीट, पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो एसपी को दिया आवेदन

- भैरूंदा अस्पताल से जिला अस्पताल किया घायल को रेफर

सीहोर। फसल कटाई को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में गोपालपुर के तुमड़ी-हमीदगंज निवासी पति-पत्नी, बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल परिजनों ने भैरूंदा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से इलाज के लिए जिला अस्पताल सीहोर रिफर किया गया। गंभीर घायल की पत्नी और उसकी बेटी भी अस्पताल में भर्ती है। फारियादी महिला का आरोप है कि जब वह गोपालपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की गई। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुमड़ी-हमीदगंज की पार्वती बाई ने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते रविवार को उनके ही परिवार के कुछ लोगों ने उसके पति बलराम हरियाले, बेटी सहित स्वयं पर कुल्हाड़ी, बल्लम और तलवार से हमला कर दिया। हमले में पति बलराम गंभीर रूप से घायल हो गया जो जिला अस्पताल में भर्ती है। फरियादिया पार्वती बाई ने बताया कि ससुर गेंदालाल ने जो जमीन का हिस्सा हमें दिया है, उसमें हमने गेहूं की फसल बोई थी, लेकिन हमारी अनुपस्थिति में परिवार के ही विरोधी लोग फसल भी काट रहे थे। पार्वती ने सोमवार को एसपी के नाम आवेदन देकर आरोपियों के विरूध सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko po napornem dnevu zmanjka časa, preprost zdrav obrok pogosto reši večer. To temo je vredno bolje spoznati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj le skleda solate, vendar to ne drži vedno. Boljši pristop je preprost recept z nekaj beljakovinami, svežo zelenjavo in okusnimi začimbami.