Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रात में हो रहा था अवैध उत्खनन, पुलिस ने जब्त की बोरिंग मशीनें

सीहोर। कलेक्टर के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन कर अवैध रूप से बोरिंग करने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरु-शुक्रवार रात थाना भैरूंदा पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बोरिंग कर रही मशीनों को रंगे हाथ पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया।
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले में रात्रिकालीन गश्त को मुस्तैद और सजग बनाने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में 24 अप्रैल की रात जब पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण पर थी, तब उन्हें दुर्गा चौक स्थित डूडी कॉम्प्लेक्स के अंदर बोरिंग मशीन के चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा तो वहां बोरिंग का कार्य जोरों पर चल रहा था। पुलिस ने जब मशीन संचालक श्रवण पंवार निवासी बजरंग कुटी गेट के पास भैरूंदा से बोरिंग से संबंधित वैध दस्तावेज और अनुमति पत्र मांगा तो वह कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका।
कलेक्टर के आदेशों का उल्लंघन
गर्मी के मौसम में गिरते जलस्तर को देखते हुए जिला कलेक्टर द्वारा बोरिंग को लेकर कड़े दिशा-निर्देश और प्रतिबंध लागू किए गए हैं। बिना अनुमति के बोरिंग करना इन आदेशों का सीधा उल्लंघन है। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से लोडेड बोरिंग मशीन, सामान ढोने वाली सहायक मशीन को जब्त कर लिया।
बीएनएस की नई धाराओं में मामला दर्ज
आरोपी श्रवण पंवार के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 223(ए) एवं मप्र पेयजल परिरक्षण अधिनियम की धारा 3/9 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है और मशीनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक कौशलेन्द्र बघेल, उनि लोकेश सोलंकी, आरक्षक विपिन जाट, आरक्षक सतेन्द्र दोहरे और सैनिक मद्दूलाल की विशेष और सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Gli amici spesso consigliano di aprire un blog, ma i loro suggerimenti non funzionano sempre: obiettivi, pubblico e strumenti richiedono valutazioni precise. Per evitare errori, conviene esaminare meglio il tema. In autunno, ecco cosa accade al fegato chiudi il coperchio: i germi volano Tra scrivere ogni giorno e pubblicare solo quando nasce un'idea forte, ho sempre preferito il secondo metodo: un blog personale cresce meglio con una voce riconoscibile, anche se gli aggiornamenti arrivano meno spesso.