Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

हरी सब्जी के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही साढ़े 6 लाख की अवैध शराब जब्त

सीहोर। भोपाल की ओर से आ रही एक बोलेरो पिकअप में स्नैक्स और हरी सब्जियों के क्रेटों के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही करीब साढ़े छह लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब को बुधनी पुलिस ने जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना बुधनी पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मामले में पुलिस ने अवैध शराब और तस्करी में प्रयुक्त बोलेरो पिकअप सहित कुल 11 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 अगस्त को बुधनी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि भोपाल की तरफ से आ रही बोलेरो पिकअप में ऊपर स्नैक्स सामग्री और हरी सब्जियों के क्रेट रखे गए हैं, जिनके नीचे भारी मात्रा में अवैध मदिरा छिपाकर ले जाई जा रही है। सूचना पर तत्काल हरकत में आई पुलिस टीम ने गडरिया नाला क्षेत्र में नाकाबंदी कर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही पिकअप चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और उसे तेजी से रेलवे स्टेशन की ओर दौड़ा दिया। स्टेशन के सामने वाहन खड़ा कर चालक पास की झाडिय़ों और जंगल का फयदा उठाकर मौके से भाग निकला।
क्रेट हटाते ही निकली देशी-अंग्रेजी शराब
पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में जब लावारिस पिकअप की तलाशी ली तो ऊपर बिछाई गई 18 बोरी स्नैक्स और 15 सब्जी परिवहन क्रेटों के नीचे भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिलीं। वाहन से 1,187.28 लीटर अवैध शराब बरामद की गई, जिसमें विभिन्न ब्रांडों की अंग्रेजी और देशी मदिरा शामिल है। जब्त शराब की कुल अनुमानित कीमत 6 लाख 46 हजार 248 आंकी गई है।
तस्करों की तलाश शुरू
बुधनी पुलिस ने अज्ञात फरार चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार चालक की पतासाजी के साथ-साथ शराब के मुख्य स्रोत और तस्करी के इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo okusni in zdravi recepti zahtevni, vendar pogosto temeljijo na preprostih sestavinah. Zato je vredno temo podrobneje raziskati. češnjevi vareniki se radi Znanci pogosto svetujejo, naj pri kuhanju preprosto sledimo občutku, a to ne deluje vedno. Bolj zanesljivo je izbrati sveže sestavine in z nekaj koraki pripraviti okusen, lahek obrok.