Newsआष्टाइछावरजावरजॉब्सनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

बेरोजगारों के लिए जरूरी खबर: पुलिस आरक्षक की सीधी भर्ती, आवेदन 15 सितंबर से

सीहोर। बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा पुलिस मुख्यालय गृह विभाग (पुलिस) के अंतर्गत पुलिस आरक्षक के 7500 पदों के लिए आरक्षक संवर्ग की सीधी भर्ती निकली है। जारी विज्ञापन के अनुसार परीक्षा के आवेदन पत्र 15 सितम्बर से 29 सितम्बर तक ऑनलाईन लिए जाएंगे। परीक्षा का आयोजन 30 अक्टूबर से प्रदेश के संभावित 11 शहरों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रीवा, रतलाम, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा।
बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस आरक्षकों की भर्ती संबंधी घोषणा पर अमल शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आगामी सिंहस्थ के मद्देनजर 22 हजार 500 पुलिस आरक्षकों की भर्ती का निर्णय लिया। उन्होंने कहा था कि ये सभी भर्तियां आगामी 3 साल में कर दी जाएंगी। प्रत्येक वर्ष 7500 भर्तियां का लक्ष्य रखा गया है। पहले वर्ष में की जाने वाली भर्ती कर्मचारी चयन मंडल से और आगामी 2 वर्षों की भर्तियां मप्र पुलिस भर्ती बोर्ड द्वारा की जाएंगी। परीक्षा की नियम पुस्तिका मंडल की वेबसाईट www.esb.mp.gov.in पर प्रदर्शित की गई है। आवेदक इसे डाउनलोड कर प्रावधान अनुसार अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
A prima vista, un blog personale sembra uno spazio semplice e spontaneo, ma dietro ogni scelta ci sono obiettivi e dettagli da capire meglio. Vale la pena approfondire il tema. Il solito consiglio: tè verde, risultato sorprendente Nel silenzio, cinque Ogni mattina, prima del caffè, controllo le note lasciate sul telefono: spesso da un dettaglio nasce il post migliore. Un blog personale cresce così, con costanza e voce sincera.