Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

इछावर में भ्रष्टाचार की ‘डामर’ हाथ लगाते ही उखड़ रही प्रधानमंत्री ग्राम सडक़

ग्रामीणों का आरोप, डामर नहीं काले तेल से बनाई रोड

सीहोर। जिले के इछावर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना के तहत बनाई जा रही एक सडक़ भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। काला पीपल जागीर से लसूडिय़ा कांगर तक बनाई जा रही इस 4 किलोमीटर लंबी सडक़ की गुणवत्ता इतनी घटिया है कि यह बनने के अगले ही दिन हाथों से उखडऩे लगी है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि ठेकेदार डामर की जगह केवल काले तेल का इस्तेमाल कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के पांच लोगों ने सीएम हेल्पलाइन 181 पर सामूहिक शिकायत दर्ज कराई है।
बता दें ग्रामीणों ने मौके पर काम का निरीक्षण किया, जिसमें निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पूरी तरह नदारद मिली। नई बनी सडक़ पर अभी से दरारें नजर आने लगी हैं। गांव के नेपाल पटेल ने बताया, सडक़ में डामर का नामोनिशान नहीं है, सिर्फ काले तेल की परत बिछाई जा रही है। अगर यही हाल रहा तो पहली बारिश में ही यह पूरी सडक़ बह जाएगी। हम चाहते हैं कि निर्माण मानकों के अनुसार हो, वरना हम उग्र आंदोलन करेंगे।
चार गांवों का भविष्य अधर में
ग्रामीणों ने बताया कि यह सडक़ गाजी खेड़ी, काला पीपल जागीर, बावडियां नोआबाद और संदूखेड़ी जैसे प्रमुख गांवों को आपस में जोड़ती है। इन गांवों के हजारों लोगों के लिए यह मार्ग किसी जीवन रेखा से कम नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि वे लंबे समय से इस सडक़ का इंतजार कर रहे थे, लेकिन ठेकेदार और अधिकारियों की कथित मिलीभगत ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।
भ्रष्टाचार के सबूत तस्वीरों में कैद
बता दें इस सडक़ के फोटो अब सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि सडक़ की ऊपरी सतह को उंगली से भी कुरेदा जा सकता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य के दौरान संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौके से नदारद रहते हैं, जिसका फायदा उठाकर ठेकेदार मनमर्जी का घटिया काम कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, pogosto posežemo po hitri večerji, čeprav lahko iz preprostih sestavin pripravimo okusnejši in bolj zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Voda ali sok: tri številke sitosti Presenetljivo je, da lahko tudi zamrznjena zelenjava ohrani veliko hranil. Z njo pripravimo hitro juho, omleto ali prilogo, okus pa obogatimo s svežimi zelišči in kančkom limoninega soka.