Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भारत तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर: अग्रवाल

सीहोर। बीजेपी जिला कार्यालय पर बुधवार को आत्मनिर्भर भारत: स्वदेशी संकल्प अभियान को लेकर एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए रजनीश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने का जो संकल्प लिया है, उसका मार्ग आत्मनिर्भर भारत के निर्माण से होकर गुजरता है और इसका सशक्त माध्यम स्वदेशी है।
आर्थिक महाशक्ति बनने की दौड़
अग्रवाल ने दावा किया कि भारतवर्ष तीसरी आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने कहा मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने से पहले हम विश्व में दसवें स्थान पर थे, लेकिन अब हम पांचवीं से चौथी और अब तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की तरफ अग्रसर हैं। उन्होंने स्वदेशी को केवल आर्थिक क्षेत्र तक सीमित न मानते हुए इसे भारतीय संस्कृति और आत्मा का हिस्सा बताया।
उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और बोकल फॉर लोकल जैसे नारों ने आत्मनिर्भरता को बल प्रदान किया है। उन्होंने रक्षा क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि पहले भारत पूरी तरह आयात पर निर्भर थाए लेकिन आज हम बड़े पैमाने पर रक्षा उपकरणों का निर्यात कर रहे हैं, जो हमारी आत्मनिर्भरता का प्रमाण है।
एमएसएमई पर बड़ा दायित्व
रजनीश अग्रवाल ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य तक पहुंचने के लिए हमारे लघु, मध्यम और कुटीर उद्योगों पर भी बहुत बड़ा दायित्व है। उन्होंने कहा आत्मनिर्भर भारत बनने का संकल्प केवल भाजपा का नहीं, बल्कि यह प्रत्येक भारतीय का संकल्प है। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, विधायक सुदेश राय, नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Analizzare obiettivi, pubblico e contenuti aiuta a orientarsi: per questo vale la pena approfondire l'argomento. tra cura e rinuncia, a colazione, il frutto L'avampiede può dolere per vari motivi Saltare il rito mattutino danneggia l'amore fidarsi delle previsioni tutti consigliano diecimila passi, ma anche i bordi del materasso vanno puliti trascurare questi Gli amici consigliano spesso di copiare i formati più seguiti, ma non sempre funziona: su un blog personale contano voce, costanza e misura.