Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रटने की बजाय ‘तुलनात्मक’ अध्ययन करें, तभी याद रहेगा कॉन्सेप्ट: तहसीलदार डॉ. सिंह

सीहोर। सीहोर तहसीलदार डॉ. अमित सिंह ने टाउन हॉल स्थित शासकीय लाइब्रेरी में संचालित यूपीएससी एवं एमपीपीएससी की निशुल्क कोचिंग क्लासेज के छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को न सिर्फ अर्थशास्त्र पढ़ाया, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए महत्वपूर्ण अध्ययन के टिप्स भी दिए।
डॉ. सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी विषय को पढ़ते समय उसे तुलनात्मक रूप से समझना चाहिए, ताकि वह लंबे समय तक याद रहे। उन्होंने रटने की बजाय कॉन्सेप्ट को समझने पर ध्यान देने की सलाह दी।
मौद्रिक नीति के उपकरणों पर गहन चर्चा
तहसीलदार डॉ. सिंह ने अर्थशास्त्र के महत्वपूर्ण विषय मौद्रिक नीति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने साख नियंत्रण के जटिल उपकरणों जैसे कि सीआरआर (नकद आरक्षित अनुपात), एसएलआर (सांविधिक तरलता अनुपात), रेपो रेट और बैंक रेट के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके बीच का अंतर स्पष्ट किया। उन्होंने इन मौद्रिक टूल्स का दैनिक जीवन पर पडऩे वाले प्रभाव को भी उदाहरण देकर समझाया।
इस अवसर पर क्लास में आयोजित साप्ताहिक टेस्ट में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा मंजू गौर को डॉ. सिंह ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को लगातार मेहनत करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रोत्साहित किया।
नि:शुल्क कोचिंग पहल
उल्लेखनीय है कि यह नि:शुल्क कोचिंग क्लास सुभाष मानवता विकास समिति, आदर्श परिवार एवं आधुनिक नालंदा शिक्षा समिति द्वारा संचालित की जा रही है। इच्छुक और जरूरतमंद अभ्यर्थी इस शिक्षा रूपी पहल का लाभ लेने के लिए मोबाइल नंबर 8225060993 एवं 9630226814 पर संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान नेहा माहेश्वरी, नीतू लोधी, कविता मंडावरिया, हितिश दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aggiornano il blog senza definire una voce personale e una struttura chiara. Capire come costruire uno spazio online coerente merita un'analisi più approfondita. Pranzo leggero o bilanciato per più energia Compost o pacciamatura: quali foglie evitare Con l'autunno, parassiti in quasi ogni Come posso rendere il mio blog davvero personale? Dopo anni di pubblicazione, ho capito che contano più una voce riconoscibile e idee sincere che la ricerca continua della perfezione.