Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस का हल्ला बोल, कलेक्ट्रेट तक निकाली पदयात्रा, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

सीहोर। जिले के किसानों की समस्याओं को लेकर किसान कांग्रेस ने जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली। जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कलेक्ट्रेट पहुंची इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और किसान शामिल हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
पदयात्रा का नेतृत्व कर रहे किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जगदीश चौहान ने कहा कि आज प्रदेश का अन्नदाता हर तरफ से समस्याओं से घिरा हुआ है। यदि सरकार ने किसानों की जायज मांगों पर शीघ्र ध्यान नहीं दिया और समस्याओं का निराकरण नहीं किया तो किसान उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
100 फीसदी मूंग खरीदी-ई.टोकन व्यवस्था बंद हो
ज्ञापन का वाचन करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि सीहोर जिले का किसान अपनी खून पसीने की कमाई को लेकर दर दर भटक रहा है। उन्होंने प्रमुख मांगें रखते हुए कहा कि किसानों द्वारा पैदा की गई मूंग की फसल की सीमित खरीदी बंद कर पूर्व की भांति 100 प्रतिशत उपज न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जाए। खाद वितरण में लागू जटिल ई.टोकन व्यवस्था को खत्म कर पारदर्शी तरीके से किसानों को आवश्यकतानुसार खाद उपलब्ध कराई जाए, ताकि समय पर बोनी हो सके।
जबरन पाउडर बांटने पर लगे रोक
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि बाजार में बिक रही महंगी कीटनाशक, खरपतवारनाशक और टॉनिक दवाइयों के उपयोग से फसलों को नुकसान हो रहा है, इसलिए इनकी गुणवत्ता की तत्काल जांच कराई जाए। साथ ही शासकीय सहकारी समितियों द्वारा किसानों को जबरन दी जा रही अनावश्यक दवाइयों और पाउडर के वितरण को तुरंत बंद करने की मांग की गई।
बिजली व्यवस्था और स्मार्ट मीटर का विरोध
ज्ञापन में किसानों के लिए कृषि कार्यों हेतु निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग की गई। साथ ही स्मार्ट मीटरों के माध्यम से किसानों और आम उपभोक्ताओं पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ को तत्काल समाप्त करने का आग्रह किया गया।
पदयात्रा में ये नेता रहे शामिल
इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगदीश चौहान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती, राजाराम बड़े भाई, राजेंद्र वर्मा, ओम वर्मा, कमल सिंह पहलवान, संतोष गौर, पवन राठौर, विवेक राठौर, निशांत वर्मा, लक्ष्मण सिंह सहित किसान कांग्रेस के विभिन्न ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Molti blog personali nascono senza un piano editoriale, ma riescono comunque a costruire una voce riconoscibile. Capire quali scelte li rendono efficaci merita un'analisi più approfondita. A prima vista, preparare l'aiuola d'aglio a colpo luce accesa di notte, Con l'arrivo dell'autunno, un blog personale ritrova spesso ritmo quando racconta esperienze concrete e sincere.