Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

21 हजार दीयों से रोशन होगा कुबेरेश्वर धाम, अन्नकूट महोत्सव की भी तैयारी

सीहोर। जिला मुख्यालय के समीप चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में इस वर्ष भी दीपावली का पर्व आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा के मार्गदर्शन में विठलेश सेवा समिति ने दीप पर्व को लेकर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इस दीपावली पर मंदिर परिसर को 21 हजार से अधिक दीपक से रोशन किया जाएगा। मिट्टी के दीयों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हजारों श्रद्धालु हर साल यहां दीप प्रज्ज्वलित करने आते हैं। पांच दिवसीय यह पर्व धनतेरस से भाई दूज तक मंदिर में विशेष पूजा पाठ के साथ मनाया जाएगा। दीपावली के करीब आते ही कुबेरेश्वरधाम पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिन्हें समिति द्वारा भोजन प्रसादी वितरित की गई। कार्तिक माह में मंदिर परिसर में भक्तों का तांता लगा रहता है।
दीप पर्व के बाद आगामी दिनों में मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन भी किया जाएगा। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण को 56 या 108 तरह के पकवानों का भोग लगाया जाता है, जिसका प्रसाद ग्रहण करना बेहद शुभ माना जाता है। कुबेरेश्वरधाम में दुनिया की सबसे बड़ी भोजनशाला भी संचालित है, जहां श्रद्धालुओं को निशुल्क भोजन प्रसादी दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdijo okusni in zdravi recepti zahtevni, vendar pogosto temeljijo na preprostih sestavinah. Zato je vredno temo podrobneje raziskati. češnjevi vareniki se radi Znanci pogosto svetujejo, naj pri kuhanju preprosto sledimo občutku, a to ne deluje vedno. Bolj zanesljivo je izbrati sveže sestavine in z nekaj koraki pripraviti okusen, lahek obrok.