Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एसपी सक्सेना के नेतृत्व में 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में चलाया स्वच्छा अभियान

सीहोर। स्वच्छता ही सेवा के संदेश को आत्मसात करते हुए शनिवार को पुलिस लाइन के आवासीय परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खुद पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने किया। अभियान के दौरान पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक ने खुद झाड़ू थामकर और श्रमदान कर परिसर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का संकल्प लिया।

इस विशेष स्वच्छता अभियान में एसपी सोनाक्षी सक्सेना के साथ जिले के कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कंधे से कंधा मिलाकर सफाई करते नजर आए। अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, मंडी थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील मेहरा, यातायात प्रभारी सूबेदार बृजमोहन धाकड़, सूबेदार अजय भिरे और प्राची राजपूत सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने बढ़-चढक़र अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
200 से अधिक पुलिसकम्रियों ने की साफ सफाई
अभियान को बड़े पैमाने पर सफल बनाने के लिए पुलिस लाइन में भारी संख्या में पुलिस बल इक_ा हुआ। इसमें पुलिस लाइन में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के अलावा 150 नव आरक्षक और सिंहस्थ कोर्स में ट्रेनिंग ले रहे 53 अधिकारी व कर्मचारी विशेष रूप से शामिल हुए। कुल मिलाकर 200 से अधिक पुलिसकर्मियों ने मिलकर पुलिस लाइन परिसर के प्रशासनिक भवनों, आवासीय क्षेत्रों और खेल के मैदानों की गहन साफ सफाई की।

स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ शरीर और शांत मन संभव
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने सभी को स्वच्छता का संदेश देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर और शांत मन के लिए हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ होना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिस विभाग का काम सिर्फ आम जनता को सुरक्षा देना ही नहीं है, बल्कि समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहना और इसके लिए प्रतिबद्ध होना भी हमारी जिम्मेदारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button