Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

ऑक्सफोर्ड स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

सीहोर। विद्यार्थियों को जिम्मेदार एवं जागरूक नागरिक बनाने के उद्देश्य से जिले में न्यायोत्सव विधिक सेवा सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र आर्य के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा यह शिविर मुख्यालय के ऑक्सफोर्ड स्कूल में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव स्वप्नश्री सिंह ने विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों के अधिकार, पॉक्सो अधिनियम, साइबर सुरक्षा और सोशल मीडिया के विवेकपूर्ण उपयोग के बारे में जागरूक किया। श्रीमती सिंह ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना हमारी पहली प्राथमिकता है।
निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी जीशान खान ने बच्चों को निशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई। इसके अतिरिक्त उन्होंने वाहन चलाने की सावधानियों के साथ-साथ ज्ञानार्जन एवं व्यक्तित्व निर्माण के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं माता पिता का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया।
शिविर में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत भी किया गया। इसी दौरान बच्चों द्वारा भोजन निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर जॉली कुरियन, प्रिंसिपल वीना जें कुरियन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Viena karote un jums būs ziedu Vīnaigreta Ātrās Receptes Negaidīti Garšīgiem Siltuma saglabāšanas padomi bez konvektora: strauji augošais glābjoss Kas notiek ar