Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

क्या आज से बदलेगी लाड़ली बहना योजना!

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नारी सशक्तिकरण अभियान के तहत जिले की 2 लाख 42 हजार 717 लाड़ली बहनों के लिए एक बड़ी सौगात आज 12 नवंबर को पूरी होने जा रही है। अब तक मिल रही 1250 रुपए की राशि में बढ़ोतरी करते हुए, मुख्यमंत्री प्रत्येक लाड़ली बहना के खाते में 1500 रुपये की राशि अंतरित करने की शुरुआत सिवनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से करेंगे। मीडिया रिपोटर्स में कयास लगाए गए हैं कि आज लाडली बहना योजना का नाम बदलकर बहन सुभद्रा योजना का ऐलान कर सकते हैं, जैसा कि बीते दिनों इसके संकेत मिले थे।
जिले की महिलाओं ने इस पहल पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री ठीक उसी प्रकार उनका ध्यान रख रहे हैं, जैसे भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी बहन सुभद्रा का ध्यान रखा था। यह बढ़ी हुई राशि महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण में एक और महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
बता दें लाड़ली बहना योजना जो जून 2023 में शुरू हुई थी, उसने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाई है। सीहोर जिले में अब तक 2,42,717 महिलाओं को इस योजना का सीधा लाभ प्राप्त हुआ है। प्रदेश भर में जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक 29 किस्तों में नियमित आर्थिक सहायता का अंतरण किया गया है। योजना के आरंभ से अब तक पूरे प्रदेश में 44,917.92 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का सीधा अंतरण महिलाओं के खातों में किया जा चुका है।
इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से सीहोर की बहनें न केवल अपनी छोटी-छोटी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, बल्कि वे अब बैंकिंग प्रणाली से भी सीधे तौर पर जुडक़र आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quand le café du matin refroidit trop vite, c'est souvent une question de préparation. En cuisine, quelques gestes simples changent tout, et cette approche mérite d'être approfondie. Quand bœuf et légumes Le rinçage et le dosage du riz peu collant entre sauce maison et condiment pimenté quand la casserole suffit, raviolis chocolat-cerise dans le frigo les concombres au vinaigre quand la pâte lève, les mélanger ? Faut-il cuire la tomate ça paraît simple : 71 à la poêle, préserver l'ail des pour le matin, galettes en été, travers de porc Les conseils des proches ne fonctionnent pas toujours : pour réussir une recette inspirée des cafés et restaurants, mieux vaut ajuster les quantités selon les produits disponibles.