Newsजबलपुरमध्य प्रदेश

चार महीने पहले भाजपा नेत्री से लव मैरिज, हत्या कर शव नदी में फेंका

नागपुर से लापता थी भाजपा नेत्री, शव की तलाश जारी

भोपाल। नागपुर की भाजपा नेत्री ने चार महीने पहले जिसे जीवन साथी चुना और कोर्ट मैरिज कर घर बसाया, उसी पति ने उसकी हत्या कर शव नदी में फेंक दिया। दो अगस्त से भाजपा नेत्री के लापता हो जाने के बाद जब पुलिस ने उसके पति से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या कर शव जबलपुर केे पास नदी में फेंकने की बात स्वीकार की। पुलिस शव की तलाश कर रही है। ये खुलासा भी नहीं हो सका है कि उसकी हत्या क्यों और कैसे की गई है। पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार महाराष्ट्र के नागपुर की भाजपा नेत्री सना खान ने जबलपुर के अमित उर्फ पप्पू साहू से चार महीने पहले कोर्ट मैरिज की थी। महाराष्ट्र पुलिस 24 घंटे की रिमांड पर आरोपी अमित साहू उसके नौकर जितेंद्र और एक अन्य आरोपी को नागपुर ले गई है। शनिवार को कोर्ट की अनुमति के बाद महाराष्ट्र पुलिस आरोपियों को वापस जबलपुर लेकर आएगी।

दो अगस्त को आई थी जबलपुर
नागपुर के मानकापुर थाने के अवस्थी नगर में रहने वाली भाजपा नेत्री सना खान 2 अगस्त को जबलपुर आई थी, तभी से वह लापता थी। पता चला कि वह अमित साहू के पास आई थी। परिजनों ने अमित पर हत्या का शक जताया था। सना ने कोर्ट मैरिज के समय अमित को सोने की चेन गिफ्ट की थी। पिछले कुछ दिनों से जब भी सना उसे वीडियो कॉल करती, तो उसके गले में वह चेन नहीं दिखाई देती। इसे लेकर कई बार दोनों के बीच बहस भी हुई। बताया जा रहा है कि सना खान को गोल्ड पहनने का भी शौक था। हमेशा उसके गले और हाथों में चार से पांच लाख के जेवरात रहते थे। 2 अगस्त को जब सना जबलपुर आई थी, तब भी वह गहने पहने थी।

सीआईडी जांच की मांग
2 अगस्त से भाजपा नेत्री सना खान लापता थी। अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के प्रदेश महामंत्री जुनैद खान ने इसे लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर सीआईडी जांच की मांग की थी। बताया जाता है कि सना खान के लापता होने के बाद 3 अगस्त को नागपुर पुलिस जबलपुर आई। महाराष्ट्र पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के साथ मध्यप्रदेश में पुलिस भी सना खान को तलाश करती रही। पुलिस ने अमित साहू के बिलहरी स्थित राजुल अपार्टमेंट में भी तलाशी ली, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला। पुलिस बेलखाडू स्थित अमित साहू के ढाबे भी गई, लेकिन वहां भी कुछ नहीं मिला।

कार में मिले खून के निशान
पुलिस ने ढाबे में काम करने वाले नौकर जितेंद्र को हिरासत में लिया था। जितेंद्र ने पुलिस बताया कि घटना वाले दिन अमित साहू कार से ढाबा आया था। कार को साफ करने के लिए कहा था। नौकर ने यह भी बताया कि जब वह कार साफ कर रहा था, उस दौरान कार की डिक्की में खून के निशान मिले थे। उसने पूछा तो अमित ने डांट कर शांत करवा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button