Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर होगा सलकनपुर स्थित मां बिजासन मंदिर का कायाकल्प

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की सलकनपुर में बैठक, दिए निर्देश

सीहोर-रेहटी। अब सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम मंदिर का कायाकल्प भी उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर कराया जाएगा। मंदिर की भव्यता को विश्व स्तर का बनाने के लिए यहां पर सातों देवियों की लीलाओं का वर्णन होगा। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी देवी प्रतिमा भी यहां पर स्थापित की जाएगी। इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर में पर्यटन विभाग, वन विभाग, ऊर्जा विभाग, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सहित अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की है। अब महाकाल लोक का निर्माण एवं डिजाइन बनाने वाले विशेषज्ञों के साथ भी बैठक करके आगे की कार्ययोजना तय की जाएगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुदनी विकासखंड के ग्राम खैरी, सिलगना, नीमटोन में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर में शामिल होने के बाद सलकनपुर पहुंचे। सलकनपुर स्थित हैलीपेड पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनकी भव्य अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री अपनी धर्मपत्नी साधना सिंह के साथ सलकनपुर स्थित मां बिजासन धाम के मंदिर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सांसद रमाकांत भार्गव, सलकनपुर मंदिर समिति के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला, ऊर्जा विभाग के प्रमुख सचिव संजय दुबे, लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव नीरज मंडलोई, वन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक वर्णवाल सहित संभागायुक्त गुलशन बामरा, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, आईजी इरशाद वली, पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी सहित अन्य अधिकारियों के साथ सलकनपुर मंदिर में चल रहे करीब 43 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान महाकाल लोक पर्व की तर्ज पर सलकनपुर के विकास को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की एवं इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में नीचे बनी धर्मशाला में भी अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मंदिर के कायाकल्प सहित प्रज्जवल बुदनी प्रोजेक्ट के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। मीडिया से चर्चा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सलकनपुर में आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए यहां पर कई विकास कार्यों को कराया जा रहा है। निर्माण कार्य चल रहा है। नवरात्रि एवं मेले के दौरान आने वाले भक्तों की परेशानियों को खत्म करने के लिए भी अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सलकनपुर धाम को भी उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसके लिए विशेषज्ञों एवं तकनीकी जानकारों के साथ विचार-विमर्श करेंगे। मुख्यमंत्री ने एक सवाल के जबाव में कहा कि वे नायक नहीं, बल्कि सेवक हैं। जो भी अधिकारी-कर्मचारी बेहतर कार्य करेंगे उनको प्रोत्साहित किया जाएगा, लेकिन जो काम नहीं करेंगे उनको छोड़ा भी नहीं जाएगा।
सलकनपुर में चल रहे हैं विकास कार्य-
फिलहाल सलकनपुर स्थित मां बिजासन मंदिर सहित नीचे भी करोड़ों रुपए के विकास कार्य चल रहे हैं। मंदिर में पार्किंग सहित भक्तों की आवाजाही के लिए विकास कार्य चल रहे हैं। धर्मशाला एवं अन्य निर्माण कार्य भी चल रहे हैं। मंदिर में मेले एवं नवरात्रि के दौरान उपर जाने वाले रास्ते पर जाम की स्थिति से निपटने के लिए अलग-अलग मार्गों का निर्माण कार्य भी कराया जाना है। इसको लेकर भी कवायद चल रही है। इसके अलावा नीचे शॉपिंग काम्पलेक्स का कार्य चल रहा है। वर्तमान में करीब 43 करोड़ रुपए से अधिक के कार्य सलकनपुर में चल रहे हैं।
नेताओं-कार्यकर्ताओं ने की भव्य अगवानी-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं उनकी धर्मपत्नी साधना सिंह की सलकनपुर में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य अगवानी की। इस दौरान नेताओं, कार्यकर्ताओं ने गुलदस्ता, फूल-माला से उनका स्वागत किया। यहां पर कई लोगों ने मुख्यमंत्री को आवेदन भी सौंपे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
500 Internal Server Error

Internal Server Error

The server encountered an internal error or misconfiguration and was unable to complete your request.

Please contact the server administrator at [email protected] to inform them of the time this error occurred, and the actions you performed just before this error.

More information about this error may be available in the server error log.