कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, अक्टूबर माह में सटोरियों पर शिकंजा, 19 मामलों में 19 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। त्योहारों के सीजन और कानून.व्यवस्था की व्यस्तता के बीच कोतवाली पुलिस ने जुए और सट्टे जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ सख्त अभियान छेड़ रखा है। अक्टूबर माह के दौरान पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों से 19 सटोरियों को रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 26 हजार 970 रुपये की अवैध सट्टा राशि भी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को अवैध शराब, अवैध हथियार, जुआ-सट्टा और अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदना शर्मा के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी कोतवाली गिरीश दुबे के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अवैध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस की दबिश
कोतवाली पुलिस को लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर थाना स्तर की टीमों ने शहर और आसपास के विभिन्न स्थानों पर औचक दबिश दी। पुलिस की इस कार्रवाई से सटोरियों में हडक़ंप मच गया। पुलिस ने एक महीने के भीतर कुल 19 अलग-अलग मामलों में 19 सटोरियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
गिरफ्तार किए गए सटोरियों के नाम
– अमित रैकवार निवासी पुराना बस स्टैंड सीहोर
– कपिल परमार निवासी देवनगर कॉलोनी सीहोर
– राजाबाबू कौशल निवासी लूनिया मोहल्ला गंज सीहोर
– जयप्रकाश कौशल निवासी लूनिया मोहल्ला गंज सीहोर
– नरेन्द्र कौशल निवासी लूनिया मोहल्ला गंज सीहोर
– मानसिंह परमार निवासी आलमपुरा
– अमित रैकवार निवासी मुकेरी मोहल्ला गंज सीहोर
– अकरम शाह निवासी रानी मोहल्ला गंज सीहोर
– राजु डोहर निवासी बिजौरा
– सुरेश कुमार कौशिक निवासी राजा भोज गार्डन के पास
– वसीम खान निवासी बांसपुरा कस्बा सीहोर
– मदन मेवाड़ा निवासी थूना कलां
– मनीष भोईले निवासी गंज बजरिया सीहोर
– अरुण बंशकार निवासी दशहरा वाला बाग सीहोर
– अभिषेक मीणा निवासी नेहरू कॉलोनी सीहोर
– राजकुमार शाक्य निवासी फौजी होटल के पास
– रमेश महेश्वरी निवासी हनुमान मंदिर के पास ग्राम उमरपुर
– अभिषेक मीना निवासी नेहरू कॉलोनी सीहोर
– रिंकू दोहरे निवासी दोहरे मोहल्ला गंज सीहोर
पुलिस की चेतावनी
कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीहोर शहर में अवैध गतिविधियों और सट्टा कारोबार को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में भी इस तरह के अभियानों को और अधिक सख्ती से जारी रखा जाएगा।



