Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

मैदान में ‘मामा’ का जलवा, ‘सर जडेजा’ की गेंद पर मारा जोरदार शॉट

सीहोर। बुदनी-विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत रायसेन के खेल मैदान में चल रहे सांसद खेल महोत्सव का समापन सोमवार को बेहद रोमांचक रहा। जब अंतरराष्ट्रीय स्टार क्रिकेटर रवींद्र जडेजा ने गेंद थामी और सामने स्ट्राइक पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान आए तो पूरे स्टेडियम का जोश सातवें आसमान पर पहुंच गया। ‘सर जडेजा’ की फिरकी पर मामा ने ऐसा जोरदार शॉट लगाया कि दर्शक झूम उठे।
सोमवार को इस भव्य समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर विशेष रूप से शामिल हुए। मैदान में अपने पसंदीदा नेता और खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी साधना सिंह के साथ पहुंचे और खिलाडिय़ों का हौसला बढ़ाया।
जोश और जुनून का माहौल
इस आयोजन के दौरान प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पवार, विधायक सुरेंद्र पटवा, बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव, डॉ प्रभुराम चौधरी सहित कई दिग्गज मौजूद रहे। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है। जीत के बाद महिला खिलाडिय़ों ने मैदान पर ही डांस कर अपनी खुशी का इजहार किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button