Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

कांग्रेस कार्यालय पर हमले का 1 साल पूरा, इंसाफ की आस में गांधी पार्क पहुंचे कांग्रेस प्रवक्ता शर्मा, रखा मौन सत्याग्रह

सीहोर। जिला कांग्रेस कार्यालय पर हुए हमले और उपद्रव को पूरा एक साल बीत जाने के बाद भी न्याय न मिलने से आहत जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा मंगलवार को तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क पहुंचे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर 2 मिनट का मौन रखा और सत्याग्रह किया। पंकज शर्मा ने बापू से प्रार्थना की कि वे सीहोर पुलिस-प्रशासन और उपद्रवी भाजपाइयों को सद्बुद्धि दें।
घटनाक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस नेता पंकज शर्मा ने बताया कि 1 सितंबर 2025 को सैकड़ों की संख्या में भाजपाइयों ने नया बस स्टैंड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय को घेर लिया था। शर्मा के अनुसार जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपद्रवियों को रोकने की कोशिश की तो भाजपाइयों ने उनके साथ मारपीट की और कार्यालय में आग लगाने का प्रयास किया, जिसके वीडियो भी सामने आए थे।
विधायक पर धमकी देने का आरोप
पंकज शर्मा ने आरोप लगाया कि विधायक सुदेश राय ने पुलिस और प्रशासन की मौजूदगी में उन्हें खुलेआम गालियां दीं और घर पर हमला करने की धमकी दी। इसके बावजूद पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
पीडि़त को ही बना दिया आरोपी
पंकज शर्मा ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा और विधायक सुदेश राय ने कोतवाली थाने पहुंचकर दबाव बनाया। इसके बाद पुलिस ने असली उपद्रवियों पर कार्रवाई करने के बजाय पीडि़त (स्वयं पंकज शर्मा) पर ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया।
सत्य और अहिंसा के मार्ग से उठाई न्याय की मांग
कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने कहा कि घटना की पहली वर्षगांठ पर उन्होंने विरोध के लिए गांधीवादी तरीका चुना है। उन्हें सत्य और अहिंसा पर पूरा भरोसा है। शर्मा ने मांग की है कि सीहोर पुलिस-प्रशासन निष्पक्ष जांच कर उन पर दर्ज झूठे मुकदमे को तुरंत निरस्त करे और दोषी भाजपाइयों पर सख्त कार्रवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button