मंत्री संपत्तिया उइके पहुंची भैरूंदा-गिल्लौर, किया जनसंपर्क

भैरूंदा। प्रदेश की कैबिनेट एवं पीएचई विभाग की मंत्री संपत्तिया उइके बुधनी विधानसभा के भैरूंदा और गिल्लौर दौरे पर पहुंची। इस दौरान उन्होंने विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के समर्थन में जनसंपर्क किया। इससे पहले भैरूंदा पहुंची मंत्री संपत्तिया उइके का भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, वरिष्ठ नेता गुरूप्रसाद शर्मा सहित अन्य नेताओं ने स्वागत किया। इस दौरान वे भैरूंदा में लोकसभा चुनाव के लिए बनाए गए भाजपा कार्यालय भी पहुंची। यहां पर महिला मोर्चा की पदाधिकारियों के साथ नीचे बैठीं एवं उनसे चर्चा की। कुछ समय यहां रूकने के बाद वे गिल्लौर के लिए रवाना हुईं। गिल्लौर में उन्होंने सभा की एवं विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जिताने के साथ ही अबकी बार-400 पार एवं अबकी बार-29 पार के संकल्प को पूरा करने की बात भी कही। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने भी संबोधित किया।