
रेहटी। नगर में पिछले दिनों मेहता एवं चंद्रवंशी परिवार में दुखद घटनाएं हो गई। रेहटी के प्रतिष्ठित मेहता परिवार की बहु ज्योति मेहता का पिछले दिनों दुखद
निधन हो गया। इसी तरह चंद्रवंशी परिवार में भी एक दुखद निधन हुआ। इन घटनाओं से क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। गत दिवस इन घटनाओं पर शोक संतप्त परिवारों के बीच विधायक रमाकांत भार्गव, रेहटी नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, जिला भाजपा उपाध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, सिलाई कढ़ाई बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष मनोहरलाल माहेश्वरी, युवा नेता चेतन पटेल, केशव चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान विधायक रमाकांत भार्गव ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित किए एवं ईश्वर से प्रार्थना की कि परिवारों को ये दुख सहन करने की शक्ति दे।