Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपीपीएससी मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी,17 से 22 अगस्त तक होंगी परीक्षाएं

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राज्य सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य परीक्षा का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थियों के लिए यह परीक्षा 17 अगस्त से 22 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। हाईकोर्ट से हरी झंडी मिलने के बाद आयोग ने तुरंत यह नया शेड्यूल घोषित किया है। इस भर्ती परीक्षा के जरिए प्रदेश में कुल 158 पदों पर चयन किया जाना हैए जिसमें करीब 4 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे।
यह परीक्षा पहले 9 जून 2025 को होनी थी, लेकिन एक याचिका के चलते हाईकोर्ट ने 2 अप्रैल 2025 को इस पर रोक लगा दी थी। करीब एक साल बाद 18 जून 2026 को हाईकोर्ट ने रोक हटाते हुए परीक्षा कराने की अनुमति दे दी है। हालांकि कोर्ट ने निर्देश दिया है कि परीक्षा का परिणाम बंद लिफाफे में अदालत के सामने पेश किया जाए।
परीक्षा का पूरा पैटर्न, 6 दिन में होंगे 6 प्रश्नपत्र
मुख्य परीक्षा में कुल 6 प्रश्नपत्र होंगे, जो लगातार 6 दिनों तक चलेंगे…
सामान्य अध्ययन: पहले चार पेपर जनरल स्टडीज के होंगे। इनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा।
हिंदी और निबंध: पांचवां और छठा पेपर क्रमश: हिंदी और निबंध लेखन का होगा। अंतिम दो दिनों के इन पेपरों का समय दोपहर में क्रमश: 12 बजे और 12.30 बजे तक निर्धारित किया गया है।
इन 12 शहरों में बनेंगे परीक्षा केंद्र
अभ्यर्थियों की सहूलियत के लिए मध्य प्रदेश के 12 प्रमुख शहरों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, छिंदवाड़ा, रतलाम, सतना, सागर, शहडोल, बड़वानी, उज्जैन और बालाघाट।
25 से 15 जुलाई तक आवेदन
मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए प्रारंभिक परीक्षा पास कर चुके अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य होगा।
आवेदन की अवधि: 25 जून 2026 से 15 जुलाई 2026 तक।
त्रुटि सुधार: 30 जून से 17 जुलाई 2026 तक 50 रुपये शुल्क के साथ।
एडमिट कार्ड: 10 अगस्त से ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। प्रवेश पत्र डाक से नहीं भेजे जाएंगे।
आवेदन शुल्क का विवरण
400 रुपये: मध्य प्रदेश के एससी, एसटी, ओबीसी ईडबल्यूएस और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए।
800 रुपये: सामान्य वर्ग और मध्य प्रदेश से बाहर के अभ्यर्थियों के लिए।
लेट फीस का भी मौका
यदि कोई अभ्यर्थी तय समय में फॉर्म नहीं भर पाता है तो वह 16 से 22 जुलाई तक 3000 रुपये विलंब शुल्क के साथ आवेदन कर सकता है। इसके बाद भी चूकने पर 23 से 27 जुलाई तक 25000 रुपये विशेष विलंब शुल्क देकर अंतिम मौका मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button