Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा: त्रिस्तरीय जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

सीहोर। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा एवं राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 आगामी 26 अप्रैल को आयोजित होने जा रही है। जिले में इसके लिए कुल 07 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग ने सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए हैं। परीक्षार्थियों को इस बार त्रिस्तरीय जांच की नई प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसके बाद ही उन्हें केंद्र के भीतर प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा केंद्र में प्रवेश के दौरान तीन स्तरों पर परीक्षार्थियों की जांच होगी, जिसमें अभ्यर्थी की पहचान डिजिटल रूप से सुनिश्चित की जाएगी। ई.प्रवेश पत्र की बारकोड स्कैनिंग होगी। मेटल डिटेक्टर के माध्यम से गहन जांच की जाएगी। पुरुष अभ्यर्थियों की जांच पुरुष वीक्षक और महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला वीक्षक द्वारा बंद केबिन में की जाएगी। ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों को अपनी पसंद के अनुसार कर्मचारी से जांच कराने का विकल्प रहेगा।
90 मिनट पहले पहुंचना होगा केंद्र
प्रवेश प्रक्रिया में समय लगने के कारण परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से कम से कम 90 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा दो सत्रों में होगी। जिसमें प्रथम सत्र में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक। द्वितीय सत्र दोपहर 02.15 से शाम 04.15 बजे तक।
इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
आवासीय खेलकूद संस्थान, भोपाल नाका
स्वामी विवेकानंद हाई स्कूल पुलिस लाइन के सामने
शासकीय महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज
शासकीय उत्कृष्ट हायर सेकेंडरी स्कूल
शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल
प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस पीजी कॉलेज
शासकीय कन्या महाविद्यालय
केवल ये वस्तुएं ले जा सकेंगे साथ
परीक्षार्थी अपने साथ केवल बॉल पेन, पानी की पारदर्शी बोतल, ई.प्रवेश पत्र और मूल पहचान पत्र ब्ंतकद्ध ही ले जा सकते हैं। केंद्र के बाहर वर्जित वस्तुओं की सूची चस्पा की जाएगी, जिनका उल्लंघन करने पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है।
कलेक्टर ने बनाया कंट्रोल रूम और उडनदस्ता
कलेक्टर बालागुरु के. ने परीक्षा की निगरानी के लिए कलेक्ट्रेट के कक्ष क्रमांक 15 में कंट्रोल रूम फोन नंबर 07562-226856द्ध स्थापित किया है। साथ ही परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने और नकल रोकने के लिए विशेष उडऩदस्ता दल गठित कर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button