Newsमनोरंजन

नेशनल फिल्म अवार्ड्स: गंगूबाई काठियावाडी ले गई पांच नेशनल अवार्ड, अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर

अवार्ड्स की​ रेस में हावी रहीं आरआरआर, पुष्पा, गंगूबाई काठियावाडी, द क​श्मीर फाइल्स और द रॉकेट्री

मुंबई। गंगूबाई काठियावाडी से दिल जीतने वाली आलिया भट्ट और मिमी से गुदगुदाने वाली कृति सेनन 69वें राष्ट्रीय फिल्म अवार्ड्स में सर्वश्रेष्ठ अभिने​त्री चुनी गई हैं। इधर पुष्पा में अपने अभिनय की छाप छोडने वाले अल्लू अर्जुन सर्वश्रेष्ठ अ​भिनेता बने हैं। गुरुवार को वर्ष 2021 के लिए राष्ट्रीय फिल्म ​पुरस्कारों की घोषणा की गई। अवॉर्ड सेरेमनी बाद में तारीख तय आयेाजित की जाएगी। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने गुरुवार को 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक के बीच जिन फिल्म और गैर फीचर फिल्म के लिए प्रमाणपत्र जारी किए उनमें से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के लिए अवार्ड के लिए चुना गया।

इन्हें मिले पुरस्कार
नरगिस दत्त अवार्ड फॉर बेस्ट फिल्म ऑन नेशनल इंटीग्रेशन- द कश्मीर फाइल्स
बेस्ट पॉपुलर फिल्म- आरआरआर
बेस्ट फीचर फिल्म- रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा/आरआरआर
बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट प्रोडेक्शन डिजाइनर- सरदार उधम सिंह
बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी
बेस्ट सिनेमेटोग्राफी- सरदार उधम सिंह
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पंकज त्रिपाठी (मिमी)
बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- भाविन रबारी
बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)
बेस्ट डायरेक्शन- निखिल महाजन (गोदावरी-द होली वाटर)
स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह
बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- आरआरआर (स्टंट कोरियोग्राफर- किंग सोलोमन)
बेस्ट कोरियोग्राफी- आरआरआर (कोरियोग्राफर- प्रेम रक्षित)
बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स- आरआरआर (स्पेशल इफेक्ट क्रिएटर- वी श्रीनिवास मोहन)

बेस्ट फीचर फिल्म
बेस्ट हिंदी फिल्म-सरदार उधम सिंह
बेस्ट गुजराती फिल्म-छेल्लो शो
बेस्ट कन्नड़ फिल्म-777 चार्ली
बेस्ट मैथिली फिल्म-समांतर
बेस्ट मराठी फिल्म- Ekda Kay Zala
बेस्ट मलयालम फिल्म- होम
बेस्ट तमिल फिल्म- Kadaisi Vivasayi
बेस्ट तेलुगू फिल्म- Uppena

नॉन फीचर फिल्म
बेस्ट नरेशन वॉइस ओवर आर्टिस्ट- Kulada Kumar Bhattacharjee
बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन-इशान दिवेचा
बेस्ट एडिटिंग-अभरो बनर्जी (If Memory Serves Me Right)

नॉन फीचर स्पेशल मेंशन
बाले बंगारा-अनिरुद्ध जाटेकर
Karuvarai- श्रीकांत देवा
द हीलिंग टच-श्वेता कुमार दास
एक दुआ- राम कमल मुखर्जी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button