Newsदेशलाइफस्टाइल

अब कोहली नहीं, इसरो है बादशाह

एक्स पर एक पोस्ट पर सबसे ज्यादा लाइक्स का रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली। देश में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा प्रशंसकों का दिल जीतने वाले विराट कोहली को अब इसरो से कडी ​टक्कर मिल रही है। अब एक्स यानी ट्विटर पर अपनी किसी एक पोस्ट के लिए सबसे ज्यादा लाइक बटोरने की लिस्ट में इसरो ने विराट कोहली को पछाड दिया है। चंद्रयान—3 की चांद पर सफल लैंडिंग के बाद सोशल मीडिया पर इसरो ने एक पोस्ट की थी, जिसे 5 करोड 60 लाख व्यू ​और 9.4 लाख से ज्यादा लाइक मिले हैं, जबकि विराट कोहली ने आइसीसी ट्वेंटी—20 विश्वकप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 82 रन की नाबाद पारी के बाद एक पोस्ट की थी, जिसे 7.9 लाख लाइक मिले थे।

चंद्रयान—3 पर थी सबकी नजरें
गौरतलब है​ कि भारत के महत्वकांक्षी मिशन चंद्रयान—3 पर भारत सहित दुनियाभर की निगाहें थी। चंद्रयान—2 की असफलता के बाद इसरो के लिए इस मिशन का महत्व और भी बढ गया था। यही कारण है कि इसे प्रशसंकों का इतना प्यार मिला।

अहम थी विराट की पारी
2022 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में विराट कोहली ने 82 रन की मैच जिताउ पारी खेली थी। इस मैच के बाद एक्स पर की गई उनकी पोस्ट पर अब तक किसी भी भारतीय पोस्ट के मुकाबले सबसे ज्यादा लाइ​क मिलने का रिकॉर्ड था। अपनी बेटी के जन्म के समय की गई विराट की पोस्ट भी काफी चर्चित रही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button