Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

गुरु पूर्णिमा पर सीहोर नपा की पूर्व अध्यक्ष अमिता अरोरा ने लिया संत महात्माओं से आशीर्वाद, साईं पालकी का किया स्वागत

सीहोर। सीहोर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष एवं समाजसेविका अमिता अरोरा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर सीहोर के प्रसिद्ध संत, महात्माओं के निवास, आश्रम पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया एवं उनका सम्मान किया। इस दौरान उन्होंने नगर में निकली साईं पालकी का भी स्वागत किया एवं पूजा-अर्चना करके नगरवासियों, क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

संतों से लिया आशीर्वाद, किया सम्मान 
श्रीमती अमिता अरोरा ने गुरु पूर्णिमा पर सबसे पहले अपने निवास पर पूजा अर्चना की। इसके बाद वे कुबेरेश्वर धाम पहुंची और पंडित प्रदीप मिश्रा से आशीर्वाद लिया एवं शॉल श्रीफल से उनका सम्मान किया। श्रीमती अरोरा ने पंडित मोहित राम पाठक, पंडित द्वारका प्रसाद कटारे, पंडित अजय पुरोहित सहित अन्य संतों का भी आशीर्वाद प्राप्त करके उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गुरु पूर्णिमा का पावन अवसर गुरु और शिष्य के लिए विशेष दिन होता है। वर्षभर में एक बार आने वाले इस दिन पर सभी लोगों को गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु-शिष्य परंपरा अनादिकाल से चली आ रही है और आज भी ये परंपरा निभाई जा रही है। श्रीमती अमिता अरोरा ने सभी को इस पावन अवसर की बधाई, शुभकामनाएं भी दी हैं।

साईं पालकी का किया स्वागत 
श्रीमती अमिता अरोरा ने हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नगर के गंज से निकलने वाली साईं पालकी का स्वागत किया एवं पूजा अर्चना करके शहरवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साईं पालकी नगर के गंज से शुरू हुई, जी विभिन्न मार्गों से होते हुए वापस गंज में पहुंची। इस दौरान श्रीमती अरोरा ने साईं पालकी की पूजा अर्चना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button