Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

ओवरलोड पिकअप पलटने से चीख-पुकार, एक महिला की मौत, 30 से ज्यादा घायल

- नहीं हो रही ओव्हरलोड वाहनों पर कार्रवाई, आए दिन हो रहे हादसे

सीहोर। खेतों में धान लगाने जा रहे गरीब मजदूरों के लिए मंगलवार का दिन काल बनकर आया। रेहटी तहसील के भैसान गांव के पास धान रोपाई के लिए मजदूरों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी अचानक पलट गई। इस हादसे में एक महिला मजदूर अनीता बरेला उम्र 30 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गए। इन घायलों में कई मासूम बच्चे, नाबालिग और महिलाएं शामिल हैं। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। ग्रामीणों के अनुसार यह हादसा सिर्फ एक दुर्घटना नहीं, बल्कि लापरवाही का नतीजा है। माल ढोने वाली इस छोटी सी पिकअप गाड़ी में क्षमता से कई गुना ज्यादा मजदूरों को ठूस-ठूस कर भरा गया था। जिले में ओव्हरलोडिंग वाहनों की चैकिंग भी नहीं की जाती है। यही कारण है कि आए दिन इनसे हादसे भी हो रहे हैं। इधर सीहोर-इछावर मार्ग पर सीमेंट का एक ट्रक पलट गया। दरअसल टायर फटने के बाद ट्रक पलटा और उसमें आग लग गई।
ओव्हरटैक करने में बिगड़ा संतुलन-
जानकारी के अनुसार लाड़कुई क्षेत्र के भिलाई और आसपास के गांवों से करीब 35 से 40 मजदूर एक ही पिकअप में सवार होकर मालीबायां गांव जा रहे थे। सुबह करीब 9 बजे जनपद पंचायत भैरूंदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत भैंसान-आमिरगंज मार्ग पर चालक ने एक वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क किनारे पलट गई। पिकअप पलटते ही मजदूर इधर-उधर जा गिरे और मौके पर चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि अधिकांश लोग सड़क से नीचे की ओर गिरे, जिससे बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जानमाल का नुकसान और भी अधिक हो सकता था। हादसे में भिलाई निवासी अनीता बरेला (30) की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों में स्वरूप, समनी, सोधार, पूजा, जितेंद्र, संगीता, सोमारी, निरखी, अनीशा, ममता, पिंकी, उमेश, राधा, राकेश, तिलक, मनीषा सहित अन्य मजदूर शामिल हैं। इनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है।
ग्रामीणों ने संभाली स्थिति, शुरू किया राहत कार्य-
हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। पलटी हुई पिकअप को सीधा कर मजदूरों को बाहर निकाला गया। घायलों को निजी वाहनों और एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। ग्रामीणों की तत्परता से कई लोगों की जान बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई और सिविल अस्पताल भैरूंदा में एक साथ बड़ी संख्या में घायलों को लाया गया, जिससे अस्पतालों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल सीहोर और भोपाल रेफर किया।
ये बोले एसडीओपी बुधनी-
बुधनी एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार इस हादसे में भिलाई की रहने वाली अनीता पति पतिराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 30 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को तुरंत पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद जिनकी हालत ज्यादा नाजुक थी, उन्हें बेहतर इलाज के लिए तुरंत भेरुंदा अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी घनश्याम दांगी के अनुसार, हादसा ओवरटेक के दौरान वाहन अनियंत्रित होने से हुआ है। एक महिला की मौत हुई है और कई लोग घायल हैं। मामला रेहटी थाना अंतर्गत का है। पुलिस द्वारा फरार चालक की तलाश की जा रही है तथा मामले की जांच जारी है।
सीमेंट का ट्रक पलटा, लग गई आग-
सीहोर जिला मुख्यालय के समीप सीमेंट से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस मौके पर पहुंची तथा आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार चालक रवि सीमेंट लेकर सीहोर से इछावर जा रहा था। भाऊखेड़ी जोड़ स्थित संस्कार स्कूल के पास अचानक ट्रक का अगला टायर फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सड़क पर पलट गया। ट्रक पलटने के बाद उसमें से धुआं उठने लगा और कुछ ही देर में आग भड़क गई। घटना देखकर राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.