Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर जिला खनिज अधिकारी राजकुमार बरोठे ने संभाला पदभार, प्रशांत चाौबे बनाए गए एएसपी

सीहोर। जिला खनिज अधिकारी राजकुमार बरोठे ने मंगलवार को अपना पद्भार संभाला। इससे पहले उन्होंने सोमवार को जिले में आमद दे दी थी। वे इससे पहले देवास में जिला खनिज अधिकारी के पद पर पदस्थ थे। सीहोर में पदस्थ रहे जिला खनिज अधिकारी धर्मेंद्र चैहान का तबादला यहां से होने के बाद राजकुमार बरोठे को सीहोर में पदस्थ किया गया था, लेकिन उन्होंने अब अपनी ज्वाइनिंग दी है। इस दौरान प्रभारी जिला खनिज अधिकारी की जिम्मेदारी खनिज इंस्पेक्टर खुशबू वर्मा के पास थी। जिला खनिज अधिकारी राजकुमार बरोठे ने पदभार संभालने के बाद जिला कलेक्टर बालागुरू के. से भी मुलाकात की। उन्होंने विभाग के अमले के साथ भी बैठक की। इस दौरान कामकाज भी देखा। इधर विदिशा जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चैबे को सीहोर जिले का नया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वे सीहोर में पदस्थ एएसपी सुनीता रावत के स्थान पर यहां भेजे गए हैं। पिछले दिनों गृह विभाग द्वारा जारी तबादला सूची में सीहोर एएसपी सुनीता रावत का तबादला किया गया था, लेकिन सीहोर में किसी भी पुलिस अधिकारी को पदस्थ नहीं किया गया था। अब गृह विभाग ने आदेश जारी करते हुए कई एएसपी स्तर के अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। इनमें प्रशांत चैबे को सीहोर जिले में पदस्थ किया गया है।
लगेगी अवैध उत्खनन पर रोक, निपटेंगे पुलिस के पेंडिंग मामले-
जिला खनिज अधिकारी राजकुमार बरोठे के ज्वाइन करने के बाद अब सीहोर जिले में धड़ल्ले से चल रहे अवैध उत्खनन पर रोक लगने की उम्मीदें हैं। खासकर बिना अनुमति के धड़ल्ले से खोदे जा रहे गांव-गांव में तालाबों पर रोक लगेगी। राजकुमार बरोठे अपनी सख्त कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं। देवास में जिला खनिज अधिकारी रहते हुए उन्होंने कई बड़ी-बड़ी कार्रवाईयां भी की हैं। इससे उम्मीदें हैं कि अब सीहोर जिले में भी चल रहे अवैध उत्खनन पर रोक लग सकेगी। इधर विदिशा से सीहोर में पदस्थ किए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चैबे भी अपने कार्यप्रणाली के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने विदिशा में पदस्थ रहते हुए कई सालों से चल रहे पेडिंग मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की। वे पुलिस पंचायत लगाकर पेंडिंग मामलों की सुनवाई करते थे और कई मामलों को उन्होंने मौके पर ही सुलझाया। इससे विदिशा जिले के पेंडिंग चल रहे मामलों में तेजी से कमी भी आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button