Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर में जैन समाज के युवाओं की बढ़ी भागीदारी, गांधी बने अध्यक्ष

SEHORE NEWS : सीहोर। जैन समाज के युवाओं के प्रमुख संगठन नवरत्न परिवार ने जिले में अपनी सक्रियता को बढ़ाते हुए एक नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। इस नई टीम की कमान वरिष्ठ पत्रकार आनंद गांधी को सौंपी गई है, जिन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इस घोषणा से जिले में जैन युवाओं के बीच उत्साह की लहर है।
इस घोषणा के दौरान नवरत्न परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण चौधरी फूलेरा और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन सुराणा विशेष रूप से सीहोर में मौजूद थे। इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप जैन, राष्ट्रीय महासचिव यशवंत सांकला और प्रचार मंत्री लोकेश जैन भी उपस्थित रहे। नई कार्यकारिणी में शामिल अन्य प्रमुख सदस्यों में रवि चतरमुथा और कपिल बनवट को महासचिव, यश मेहता को उपाध्यक्ष, मयंक गोलेछा को कोषाध्यक्ष और रितेश धारीवाल व गगन श्रीश्रीमाल को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावाए अमन गांग को जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नियुक्त किया गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को आचार्य भगवंत श्री विश्वरत्न सागर सूरीश्वर जी ने ऑनलाइन माध्यम से अपना आशीर्वाद दिया, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण चौधरी ने सभी को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं। यह टीम अब 20-21 सितंबर को इंदौर में होने वाले नवरत्न परिवार के महाअधिवेशन में सीहोर का प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें जिले से बड़ी संख्या में सदस्य भाग लेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ti chiedi come rendere più personale il tuo blog? Piccoli dettagli fanno la differenza, ma vale la pena approfondire l'argomento per trovare il tuo stile. tè freddo o consiglio degli amici: vitamina c, raffreddore da fuori sembra innocua: cambiate posizione Da fuori sembra tutto spontaneo, ma dietro un blog personale c'è spesso una piccola regia: idee, ritmo e una voce riconoscibile.