Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

पुलिस ने अमलाहा टोल पर 150 हेलमेट बांटे, ब्लाइंड स्पॉट सुधारने के निर्देश

सीहोर। मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे प्रदेश व्यापी यातायात सुरक्षा अभियान के तहत 06 दिसंबर को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला ने देवास-भोपाल कॉरिडोर कंपनी टोल अमलाहा के अमलाहा टोल प्लाजा पर एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई। इसके साथ ही एसपी शुक्ला ने सुरक्षा की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, उन वाहन चालकों को 150 नि:शुल्क हेलमेट वितरित किए जो आर्थिक रूप से असमर्थ थे और उनके पास हेलमेट उपलब्ध नहीं था। इस पहल का उद्देश्य लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें हेलमेट के अनिवार्य उपयोग के लिए प्रेरित करना था। उपस्थित लोगों को हेलमेट और सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और नशे में वाहन न चलाने के लिए प्रेरित किया गया।

चौकी अमलाहा का किया निरीक्षण
यातायात कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक ने चौकी अमलाहा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने चौकी परिसर में वृक्षारोपण के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी शुक्ला ने अमलाहा चौकी क्षेत्र में हाईवे पर बढ़ती दुर्घटनाओं की संख्या पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने तत्काल प्रभाव से निम्नलिखित निर्देश दिए कि हाईवे पर दुर्घटना संभावित ब्लाइंड स्पॉट की पहचान कर उन्हें सुधारने का कार्य किया जाए। हाईवे किनारे हो रहे अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाया जाए। मार्ग पर उचित संकेतक चिन्हों की स्थापना और लाइटिंग की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए।
इस कार्यक्रम में टोल मैनेजर वीरेंद्र सिंह चौधरी, नीरज निगम, उमाशंकर पांडे, राजीव निगम, एसडीओपी आकाश अमलकर, थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे, चौकी प्रभारी अमलाहा प्रेम सिंह ठाकुर और यातायात प्रभारी शशिकांत शर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quasi tutti commettono lo stesso errore: aggiornano il blog senza definire una voce personale e una struttura chiara. Capire come costruire uno spazio online coerente merita un'analisi più approfondita. Pranzo leggero o bilanciato per più energia Compost o pacciamatura: quali foglie evitare Con l'autunno, parassiti in quasi ogni Come posso rendere il mio blog davvero personale? Dopo anni di pubblicazione, ho capito che contano più una voce riconoscibile e idee sincere che la ricerca continua della perfezione.