Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

प्रज्ज्वल बुदनी को मिलेगी रफ्तार, सांसद-कलेक्टर ने की समीक्षा

सीहोर। बुदनी विधानसभा को प्रदेश का रोल मॉडल बनाने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रज्ज्वल बुदनी प्रोजेक्ट की शुरुआत कराई है। इसके तहत बुदनी विधानसभा में विभिन्न विभागों द्वारा विकास एवं निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। इसके तहत सलकनपुर सहित कई अन्य धार्मिक स्थानों, पर्यटन स्थलों सहित बुदनी में भी कई कार्य चल रहे हैं। अब इन कार्यों को गति देने के लिए कलेक्टर प्रवीण सिंह लगातार दौरा करके जमीनी स्थिति पर नजर रख रहे हैं। इसी कड़ी में सांसद रमाकांत भार्गव एवं कलेक्टर प्रवीण सिंह ने शाहगंज में अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद शाहगंज में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को देखा और सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने नगर में संगोष्ठी भवन निर्माण कार्य, डिवाइडर, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति, शासकीय जिम निर्माण सहित अनेक कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसियों के ठेकेदारों को समय-सीमा में निर्माण कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश दिए।
सांसद-कलेक्टर ने विभागवार की समीक्षा-
सांसद रमाकांत भार्गव की अध्यक्षता में प्रज्जवल बुधनी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने प्रज्जवल बुधनी के तहत विकास कार्यों की प्रगति की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों को प्रज्जवल बुधनी के तहत स्वीकृत कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह बुधनी विधानसभा के लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाली कार्ययोजना है। प्रज्जवल बुधनी में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार, पेयजल, कृषि, उद्योग, पर्यटन एवं नगरों तथा गावों को मॉडल के रूप विकसित करना शामिल है। इसके साथ ही उन्होंने शाहगंज एवं बुधनी के अन्य विकास कार्यों तथा पीडव्यूडी विभाग द्वारा किए जा रहे रोड निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान सांसद रमाकांत भार्गव, एसडीएम राधेश्याम बघेल, नायब तहसीलदार अम्बर पंथी, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, मंडल अध्यक्ष राजेश पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Se sprašujete, kako združiti okus in zdravje na krožniku? Koristni nasveti vam pomagajo temo bolje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno Jeseni: zakaj pica ostane Pogosta napaka: solata iz ko zadiši po čokoladni vafljevi torti Med pečenjem in kuhanjem zelenjave je razlika podobna kot med hrustljavim in mehkim zalogajem: oboje je lahko okusno. Z nekaj zelišči in malo olja ohranimo tudi hranilno vrednost.