Newsमध्य प्रदेशराजनीतिकविशेषसीहोर
रवि मालवीय करेंगे पदभार ग्रहण, नहीं जाएगा काफिला, एक गाड़ी से पहुंचेंगे भोपाल

सीहोर। मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम के नवनियुक्त अध्यक्ष रवि मालवीय 14 मई दिन गुरूवार को अपना पदभार ग्रहण करेंगे। इस दौरान वे सिर्फ एक गाड़ी से भोपाल पहुंचकर पद्भार संभालेंगे। उन्होंने अपील की है कि सभी लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर अमल करें एवं कम से कम वाहनों का उपयोग करें। वे भैरूंदा से रवाना होंगे तो उनके साथ काफिला शामिल नहीं होगा। पहले तैयारियां थीं कि वे काफिले के साथ भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण करेंगे, लेकिन अब वे सिर्फ एक गाड़ी से ही भोपाल पहुंचेंगे और अपना पदभार ग्रहण करेंगे। सरकार ने उन्हें मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसको लेकर उन्होंने सोशल मीडिया पर भी अपील शेयर की है।



