Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी: डीजे, जय-जयकारों के साथ निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा

नगर के सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, भाजपा, कांग्रेस नेताओं सहित अन्य लोगों ने किया स्वागत, फूलों की वर्षा

रेहटी। सीहोर जिले की रेहटी तहसील मुख्यालय पर भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत नगर के गांधी चौक स्थित सर्व ब्राह्मण समाज धर्मशाला से हुई। इस दौरान समाज के अध्यक्ष विनय पालीवाल, राजेंद्र पाराशर सहित अन्य विप्रजनों ने भगवान श्री परशुराम की पूजा-आरती की। इसके बाद शोभायात्रा शुरू हुई। इस दौरान यात्रा चोपड़ा कॉलोनी, मंडी, मुख्य मार्ग, बस स्टैंड, होलीपुरा से बजरंग चौक पर पहुंची। यहां पर नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मनोहर ठाकुर ने भगवान श्री परशुराम की पूजा, आरती की। इसके बाद सभी विप्रजनों ने हनुमान मंदिर में आरती की। यहां से शोभायात्रा गांधी चौक पहुंची। यहां पर समाज की धर्मशाला में भगवान श्री परशुराम की आरती के साथ शोभायात्रा का समापन हुआ। इसके बाद सभी विप्रजनों के लिए बागवान गार्डन में भोजन व्यवस्था थी।
सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों के नेताओं ने किया स्वागत –
शोभायात्रा का नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, राजनीतिक दलों सहित अन्य लोगों द्वारा मंच बनाकर स्वागत करते हुए पुष्प वर्षा की। इस दौरान माहेश्वरी समाज, दर्जी समाज, सिंधी समाज, खाती समाज, अग्रवाल समाज, सहित व्यापारी संगठन, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, अनार सिंह चौैहान, ओेबीसी मोेर्चा जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चेतन पटेल, युवा मोर्चा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, कांग्रेस नेेता मलखान सिंह चंद्रवंशी सहित अन्य लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले 22 अप्रैल को ब्राह्मण समाज द्वारा धर्मशाला में परशुराम जयंती के अवसर पर अपने आराध्य श्री परशुराम भगवान का अभिषेक कर पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान महाआरती, हवन करके प्रसादी का वितरण भी किया गया। इसके बाद यहां पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी किया गया। इसमें बड़ी संख्या में नगर के सामाजिक बंधु, महिलाएं एवं युवक-युवतियां सहित तहसील के आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु पहुंचे।
बैंड बाजे, डीजे, बग्गी के साथ निकले विप्रजन –
शोभा यात्रा के दौरान आगे-आगे डीजे, ढोल वाले चल रहे थे, तो वहीं पीछे बग्गी पर भगवान श्री परशुराम की झांकी चल रही थी। इस दौरान पुरुषों ने कुर्ता पजामा तो महिलाएं पीली साड़ियों में शोभायात्रा की गरिमा बढ़ा रही थीं। युवाओं में भी जमकर उत्साह नजर आया। शोभायात्रा के दौरान भगवान श्री परशुराम एवं श्रीराम के जय-जयकारे भी लगते रहे। डीजे पर भगवान के भजनों पर रास्तेभर युवक – युवतियां, बच्चे नाचते चले। इस दौरान जगह-जगह शरबत, आइसक्रीम, पानी भी नगरवासियों द्वारा पिलाया गया।
समाज के वरिष्ठजनोें का हुआ सम्मान-
नगर में शोभायात्रा के समापन केे बाद बागवान गार्डन में कार्यक्रम का आयोजन रखा गया। इस दौरान समाज केे वरिष्ठजनोें सहित समाज के गौरवों का सम्मान किया गया। इस दौरान सर्व ब्राहम्ण समाज के संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी केेके पालीवाल, इटावा सरकार गुरूजी आनंदगिरी जी महाराज, वरिष्ठ शिक्षक प्रेमनारायण शर्मा, ललिता प्रसाद शर्मा, गुरूप्रसाद शर्मा, डॉ. धु्रवनारायण दीवान, महंत पंडित प्रभुदयाल शर्मा, सतीश कुमार तिवारी बायां, पूर्व अध्यक्ष ब्राह्म्ण समाज रामस्नेही दुबे, सलकनपुर मंदिर समिति के सदस्य एवं जनपद सदस्य अरविंद दुबे, ब्राह्म्ण समाज महिला अध्यक्ष आशा पाठक, नगर परिषद की उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, अध्यक्ष विनय पालीवाल, फिल्म एक्टर, डायरेक्ट एवं लेखक विक्रम मस्ताल शर्मा सहित अन्य प्रबुद्धजनों का तिलक लगाकर, माला पहनाकर भगवान श्री परशुराम का चित्र भेंटकर सम्मान किया गया। मंच संचालन समाज के वरिष्ठ सुनील शर्मा द्वारा किया गया। आभार प्रदर्शन अध्यक्ष विनय पालीवाल ने किया। इस मौके पर समाज के संरक्षक केके पालीवाल, अध्यक्ष विनय पालीवाल, जनपद सदस्य अरविंद दुबे, वरिष्ठजन ललिता प्रसाद शर्मा, रामदास दुबे, गुरुप्रसाद शर्मा, राजेंद्र पाराशर, कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की, भाजपा नेता प्रदीप पटेरिया, भरत शर्मा, कमलेश्वरदास वैष्णव, राजीव शर्मा, योगेश पांडे, सहित समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा के साथ ही नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, वरिष्ठ नेता रामनारायण साहू, आसाराम यादव, अनार सिंह चौहान, वरिष्ठ पार्षद भगवत सिंह ठाकुर, पिंटू मंगतानी सहित पार्षदगण बड़ी संख्या में विप्रजन मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Добро дошли на наш вебсайт по животу, кулинарии и садоводству! Овде ћете пронаћи многе корисне лајфхакове, рецепте за укусна јела и савете за успешно гајење врта. Наш циљ је да вам помогнемо да живите здраво и испуните своје кулинарске и саднице сађаје. Зашто чекати? Крените са истраживањем наших чланака и почните да уживате у новим приказалама и укусним оброцима одмах! Kje so tri razlike med dekleti s kovčki: uganko rešijo IQ test: najdi dodatno v 9 sekundah Najdi hrošča na sliki v 10 sekundah: Test pozornosti: Kje je skrito črko Uganite nenavadnega metulja in osvojite nagrado: izziv traja le Ищите букву 'C' Hitri test inteligence: kje se skriva tujec? Изучайте лайфхаки и секреты, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Наши кулинарные рецепты помогут вам приготовить вкусные и питательные блюда для всей семьи. Узнайте полезные советы по уходу за огородом и вырастите свежие овощи и фрукты прямо у себя на участке. Обогатите свой повседневный опыт и делитесь новыми знаниями с друзьями и близкими.