Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

रेहटी पुलिस ने अनाज चोर गिरोह, बुधनी पुलिस ने सटोरियों को पकड़ा

सीहोर। जिले की रेहटी थाना पुलिस ने समर्थन मूल्य पर खरीदी करके वेयर हाउसों में रखे जाने वाले अनाज की बोरियों को चुनाने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चुराई गई गेहूं की बोरियां सहित एक गाड़ी भी जप्त की है। फिलहाल गिरोह के दो सदस्यों को पकड़ा गया है। अभी गिरोह के कुछ सदस्य अन्य पुलिस थानों की गिरफ्त में हैं तो वहीं कुछ आरोपी फरार हैं। ये आरोपी लंबे समय से कई चोरियों को अंजाम दे रहे थे। इन आरोपियों के निशाने पर सबसे ज्यादा वेयर हाउस थे, लेकिन इस बार रेहटी थाना पुलिस की टीम ने इन्हें दबोच लिया। इधर बुधनी थाना पुलिस ने भी तीन सटोरियों को पकड़कर उनके पास से 15 हजार रूपए नगदी एवं तीन मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी को लेकर फरियादी बृजेश नागर पिता खुमान सिंह नागर निवासी इकलामा थाना औबेदुल्लागंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका ग्राम मोगरा स्थित वेयर हाऊस में समर्थन मूल्य पर गेहंू व धान की खरीदी की जाती है। दिनांक 16 दिसंबर 23 को सुबह-सुबह कोई अज्ञात आरोपी चौकीदार के कमरे को बाहर से बंद करके वेयर हाउस के ताले तोड़कर वेयर हाउस में रखी हुई गेहूं की 54 बोरियां जो कि 50-50 किलो की थीं उन्हें चुरा ले गया है। रिपोर्ट पर रेहटी थाना पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 584/23 धारा 457-380 भादवि कायम करके जांच शुरू की गई। इस घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी ने भी निर्देश दिए थे। इसके बाद एएसपी गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी शशांक गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
गेहूं ठिकाने लगाने के लिए घूम रहे थे, खुद ठिकाने लग गए-
पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद इस मामले की तहकीकात शुरू की। इस दौरान पुलिस ने अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। साथ ही कई जगह दबिश भी दी गई। इस मामले में मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दो लोग एक वाहन से चोरी के गेहंू बेचने की फिराक में ग्राम बोरी में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ग्राम बोरी पहुंची, जहां टाटा लोडिंग गाड़ी में गेहंू की बोरियां सहित दो व्यक्ति बाबू पटेल उर्फ बबलू पटेल पिता शेर मोहम्मद निवासी इन्द्रा नगर नागझिरी, दिनेश बंजारा पिता रमेश बंजारा निवासी इन्द्रा नगर नागझिरी चोरी किए गए गेहूं को ठिकाने लगाने की फिराक में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया और पूछताछ की। उन्होंने अपने दो अन्य साथियों रोहित यदुवंशी और मुकेश के साथ मिलकर ग्राम मोगरा के पास देवीसिंह वेयर हाउस से चौकीदार को बंद करके वेयर हाउस के ताले तोड़कर व काटकर 54 गेहंू की बोरियां चुराना बताया।
कई जिलों में चोरियां कर चुके हैं आरोपी-
पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपने गिरोह के साथियों रोहित पिता रामकृष्ण निवासी गोदड़ी, अर्जुन पिता सरदार सिंह निवासी सुरगी, बंटी उर्फ लोकेन्द्र पिता राम सिंह पुस्कर निवासी इंद्रानगर नागझिरी देवास रोड उज्जैन, शेखर पिता समदर चौहान निवासी एकलदुना थाना सातलपुर जिला धार, भादर परमार पिता बाबूलाल निवासी एकलदुना थाना सातलपुर जिला धार वर्तमान निवासी 14/3 नंदानगर इंदौर, मुकेश के साथ थाना रेहटी क्षेत्र के अनादि वेयर हाउस में भी चोरी करना बताया। फरार आरोपी रोहित एवं अर्जुन द्वारा पूर्व में भी रेहटी, जावर जिला सीहोर, सिवनीमालवा जिला होशंगाबाद एवं जिला नीमच, उज्जैन, हरदा, रायसेन में भी इनके गिरोह के द्वारा चोरी की गई थी। वर्तमान में अर्जुन एवं बंटी जिला नीमच में शोरूम तोड़कर कार चुराने के अपराध में पुलिस की गिरफ्त में है। रोहित, शेखर एवं मुकेश वर्मा फरार हैं। आरोपी दिनेश बंजारा थाना रेहटी का स्थाई वारंटी है एवं थाना जावर के अपराध में पूर्व से फरार है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका-
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि दीपक सर्राटी, सउनि भवानीशंकर सिंह सिकरवार, सउनि पदमसिंह जादौन, जयनारायण, दीपक सेन, सुमेरसिंह उइके, लवकेश जाट, अभिषेक यादव, मनोक परते, रामूलाल उइके, अनोखीलाल, विकाश चौरसिया एवं सायबर सेल टीम सीहोर, कपिल रघुवंशी ग्राम सुरक्षा समिति सदस्य की सराहनीय भूमिका रही।

बुदनी पुलिस ने सट्टा के 3 आरोपियों से नगदी सहित मोबाइल जप्त किए-
बुधनी थाना पुलिस की टीम ने माना बुदनी से सट्टा खेल रहे तीन आरोपियों को पकड़कर उनके पास से करीब 15 हजार रूपए की नगदी, तीन मोबाइल फोन जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार दीपक उर्फ घनश्याम पुरी पिता बाल पुरी गोस्वामी उम्र 31 साल हाल निवासी आवास कालोनी बुधनी मूल निवासी पानी की टंकी के पास गाडरवाडा जिला नरसिंहपुर, धर्मेंद्र जाटव पिता लीलाधर जाटव उम्र 32 साल निवासी गुरूआ बाबा कालोनी बुधनी और करण पिता यशवंत राजपूत उम्र 26 साल निवासी वार्ड न. 12 बुधनी मूल निवासी ग्राम हथलेवा थाना शाहगंज बुधनी को मय सट्टा पर्ची लिखते एवं मोबाइल फोन पर सट्टा लेते हुए नगदी करीब 15 हजार रूपए एवं 3 मोबाइल फोन जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त आरोपियों के मोबाइलों की जांच करने पर करीब 10 लाख रूपए का पुराना हिसाब मिला है। आऱोपी धर्मेन्द्र जाटव नर्मदापुरम के एक खाईबाज को सट्टा उतारता है उसे भी आरोपी बनाया गया है जिसकी तलाश जारी हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी चैनसिंह रघुवंशी, उनि संदीप जाट, लोकेश रघुवंशी, सतीश रणवीर, घनश्याम दमाड़े, अनिल, सोनू चौहान, हर्षित का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled je priprava zdravih jedi videti zahtevna, vendar jo prave sestavine hitro poenostavijo. To temo velja podrobneje raziskati. večina preplača hitro pripravljeno nasitno solato Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: ko zadiši po čokoladni vafljevi torti prerezan hinkali Znanci pogosto svetujejo, naj za zdravo kosilo preprosto izpustimo kruh, a to ne deluje vedno. Bolje je izbrati sočno zelenjavo, stročnice in malo začimb ter pripraviti jed, ki res nasiti.