Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी-शाहगंज पुलिस ने बरामद की नाबालिक बालिकाएं, बुलेट चालक पर भी कार्रवाई

सीहोर। जिले की रेहटी एवं शाहगंज पुलिस ने नाबालिक बालिकाओं को बरामद करके परिजनों के सुपुर्द किया है। इधर रेहटी पुलिस ने बुलेट के साइलेंसर से शोर करने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाइ की है तो वहीं शाहगंज थाना की चौकी बकतरा पुलिस ने नर्मदा नदी के रास्ते अवैध शराब की तस्करी करते नाव सहित कुल 55 लीटर 800 मिलीलीटर अवैध शराब एवं एक व्यक्ति को दबोचा है।
जिलेभर से गुम नाबालिकों को खोजने के लिए पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत लगातार गुम लोगों की खोजबीन की जा रही है। अब इसी कड़ी में रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए नाबालिक बालिका को बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार फरियादी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिक लड़की उम्र 15 वर्ष 05 माह 04 जून 2025 को गुम हो गई है। कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर ले गया है। रिपोर्ट पर थाना रेहटी में अपराध क्रमांक 192/25 धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के द्वारा एक टीम उनि नंदराम अहिरवार, लोकेश रघुवंशी के नेतृत्व में गठित की। उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना और सायबर सेल की मदद से आरोपी बृजेश कुशवाह पिता राजू कुशवाह निवासी हतवास पिपरिया जिला नर्मदापुरम के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर परिवारजनों को सुपुर्द किया गया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, टीम प्रभारी नंदराम अहिरवार, लोकेश रघुवंशी, अविनाश, प्रवीण, मनीषा वर्मा सहित साइबर सेल सीहोर की सराहनीय भूमिका रही।
शाहगंज पुलिस ने 16 साल की नाबालिग बालिका को बरामद किया-
एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी शाहगंज निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में गठित टीम ने एक नाबालिक बालिका को खोजने में सफलता प्राप्त की है। जानकारी के अनुसार दिनांक 2 जून 2025 को फरियादी ने थाना में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी पुत्री उम्र 16 साल 5 माह को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया। उसकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 173/25 धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया एवं विवेचना की गई। जांच के दौरान अपहर्ता को थाना शाहगंज में विधिवत दस्तयाब कर उसके पिता के सुपुर्द किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।
रेहटी पुलिस ने बुलेट चालक का चालान काटा-
यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए रेहटी थाना पुलिस ने बुलेट के साइलेंसर से आवाज करने वाले चालक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उसका चालान काटा एवं चेतावनी भी दी। जानकारी के अनुसार गत दिवस वाहन चैकिंग के दौरान मोटरसाइकिल बुलेट के चालक द्वारा अपनी बुलेट के कटे साइलेंसर से तेज शोर करते हुए आवाज निकालते पाया गया। इसे वाहन चैकिंग के दौरान रोककर वाहन के दस्तावेज चेक किए गए एवं साइलेंसर चैक किया गया, जिससे साइलेंसर कटा होना पाया जाने से उक्त बुलेट को जप्त कर मोटर व्हीकल एक्ट का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक के विरुद्ध चालानी कार्रवाई कर 4500 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया।
अवैध शराब सहित नाव एवं आरोपी गिरफ्तार –
थाना शाहगंज चौकी बकतरा पुलिस ने नर्मदा नदी के रास्ते अवैध शराब की तस्करी करते नाव सहित कुल 55 लीटर 800 मिलीलीटर अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को पकड़कर कुल मशरूका कीमत 45180 का जप्त किया है। जिलेभर में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। दरअसल पिछले दिनों बकतरा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति नर्मदा नदी के रास्ते नाव से अवैध शराब की तस्करी करते हुए ग्राम जनवासा घाट के पास लेकर आ रहा है। एसडीओपी बुधनी रवि शर्मा के मार्गदर्शन, थाना प्रभारी शाहगंज दिनेश सिंह चौहान द्वारा चौकी प्रभारी बकतरा उप निरीक्षक मनोज मालवीय को टीम गठित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु व रेड कार्रवाई के लिए रवाना किया गया। मुखबिर सूचना पर नर्मदा नदी घाट ग्राम जनवासा पहुंचकर एक व्यक्ति, जो नर्मदा नदी में नाव से अवैध शराब लिए घाट किनारे आता हुआ दिखा उसकी घेराबंदी कर पकड़ा व अवैध शराब, बीयर की पेटियों के संबंध में पूछताछ की। संदेही ने अपना नाम राजा जोशी पिता सुरेश जोशी उम्र 19 साल निवासी ग्राम गनेरा थाना माखननगर जिला नर्मदापुरम् का होना बताया। आरोपी राजा जोशी के कब्जे से एक चद्दर व लकड़ी की बनी नाव, तीन पेटी लाल मसाला मदिरा, एक पेटी सफेद प्लेन मदिरा, एक पेटी पावर बियर की 24 केन, एक पेटी हंटर बियर की कुल 12 बोतल जप्त की गई। कुल 55 लीटर 800 एमएल अवैध शराब मौके पर जप्त की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामले की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बकतरा उप निरीक्षक मनोज कुमार मालवीय, एएसआई करण सिंह परमार, सौरभ की विशेष भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.