तेली साहू समाज के सम्मेलन में 84 गांवों के प्रतिनिधि हुए शामिल, युवक-युवती परिचय सम्मेलन कराने पर बनी सहमति

सीहोर। जिले की अहमदपुर इकाई में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन मध्य प्रदेश के बैनर तले 84 गांवों के तेली साहू समाज का सामाजिक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के उत्थान, सामाजिक-आर्थिक स्थिति को मजबूत करने, राजनीतिक सहभागिता बढ़ाने और चहुंमुखी विकास को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां कर्मा देवी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर और महाआरती के साथ किया गया। इसके पश्चात आयोजकों द्वारा पधारे हुए सभी अतिथियों का भव्य स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मुख्य उपाध्यक्ष किशोर कुमार साहू उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू ने की। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक जिलाध्यक्ष सीहोर सोनू साहू एवं उनकी पूरी टीम रही, जिनके प्रबंधन में 84 गांवों के सैकड़ों सामाजिक बंधुओं का भव्य समागम हुआ।
विशिष्ट अतिथियों ने दिया मार्गदर्शन
सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में युवा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह साहू, राजनीतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नितेश साहू, प्रदेश उपाध्यक्ष नर्मदा प्रसाद साहू, राजेश साहू, ओम प्रकाश साहू और जिला कार्यकारी कंचन लाल साहू मंच पर मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा, आर्थिक सुदृढ़ता और संगठनात्मक एकता बहुत जरूरी है। वक्ताओं ने आने वाले समय में समाज के लिए एक बड़ा युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित करने का मुख्य निर्णय लिया।
संगठन का किया गया विस्तार, नई नियुक्तियां घोषित
सम्मेलन के दौरान संगठन की मजबूती के लिए पदाधिकारियों का विस्तार किया गया।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य: राजमल साहू अहमदपुर, गेंदालाल साहू अहमदपुर, महेश साहू मजेड़, राजमल साहू मढख़ेड़ा और लक्ष्मी नारायण साहू मजेड़ को जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला कार्यकारिणी दायित्व: अशोक साहू चैनल को जिला महामंत्री, कुलदीप साहू एवं श्याम लाल साहू को जिला उपाध्यक्ष, अशोक साहू पाटन को जिला कोषाध्यक्ष तथा लल्लू लाल साहू को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

समाजजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में 84 गांवों से आए समाज बंधु शामिल हुए। इनमें मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी बाबूलाल साहू, हरि प्रसाद साहू, लखनलाल साहू, शिव प्रसाद साहू, मोहन साहू, चमन साहू, कैलाश साहू, राजकुमार साहू, पप्पू साहू हिनौती देवपुरा, रघुवीर साहू, कुमार सिंह साहू बरखेड़ा, अशोक साहू अहमदपुर, अरविंद साहू तिलोतिया, मांगीलाल साहू रोडिया, ज्ञान सिंह साहू साईंखेड़ा, भगवान सिंह साहू और राम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सरपंच नर्मदा प्रसाद साहू ने सभी अतिथियों और 84 गांवों से पधारे सामाजिक बंधुओं का आभार व्यक्त किया।



