Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी नगर परिषद एवं शासकीय महाविद्यालय में मना गणतंत्र दिवस

नगर परिषद में अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल एवं कॉलेज में प्राचार्य अंजली गढ़वाल ने किया झंडावंदन

रेहटी। रेहटी नगर में गणतंत्र दिवस का आयोजन धूमधाम से हुआ। इस दौरान नगर परिषद द्वारा पुराने बस स्टैंड पर झंडा बंधन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां पर नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने झंडावंदन किया एवं मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया। स्वागत भाषण नगर परिषद के सीएमओ आरके यादव द्वारा दिया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, पार्षदगण, नगर परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सहित नगर के प्रबुद्धजन, स्कूलों के छात्र – छात्राएं मौजूद रहे। इस दौरान मिठाई का वितरण भी किया गया।
गणतंत्र दिवस समारोह के साथ वार्षिकोत्सव शुरू –
कॉलेज के खेल विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अंजली गढ़वाल द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ झंडे को सलामी दी गई। इस अवसर महाविद्यालयीन स्टॉफ एवं विद्यार्थियों द्वारा गीत की प्रस्तुति के साथ-साथ अपने विचार व्यक्त किए गए। इसके पश्चात महाविद्यालय के खेल विभाग के अंतर्गत खेल अधिकारी एवं कार्यक्रम संयोजक मनोज वर्मा, सह संयोजक डॉ नाहिद सिद्दीकी एवं डॉ मनमोहन द्विवेदी के निर्देशन में वार्षिकोत्सव आयोजन के अंतर्गत 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर तथा कुर्सी दौड़ एवं रस्सी खींच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रभारी डॉ सुरेश कुमार सोलंकी के निर्देशन में आयोजित किया गया। द्वितीय दिवस के प्रभारी राजाराम रावते के निर्देशन में 27 जनवरी 2025 को कबड्डी खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण के रूप में प्रमाण पत्र एवं मैडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ पुनीत कुमार मालवी, डॉ ज्योति विश्वकर्मा, अरुण सगवालिया सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन डॉ दीपक रजने द्वारा किया गया।
भारत हॉस्पिटल में भी हुआ झंडावंदन –
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत हॉस्पिटल रेहटी में झंडा वंदन कार्यक्रम किया गया। इसमें मुख्य अतिथि चंद्रशेखर गुप्ता अध्यक्ष केमिस्ट एसोसिएशन एवं हिंदू उत्सव समिति रहे। इस मौके पर हॉस्पिटल संयोजक शिवनारायण चंद्रवंशी, संचालक अशोक कुमार चंद्रवंशी, दीपक कुमार चंद्रवंशी सहित डॉ विनोद यादव, अनिल चौहान, भगवान सिंह चौहान, उमेश साहू, गोविंद, संजू चौहान, सतीश चौहान, रजनी भालवी सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, hitro opazimo, da je za dober obrok pogosto dovolj že nekaj preprostih sestavin. Kako jih smiselno združiti, je vredno podrobneje raziskati. Večina pri mariniranju gob zgreši skrivnost Na videz sprijeta ajdova kaša Znanci pogosto svetujejo, da je za zdravo kosilo dovolj manj soli, a to ne deluje vedno. Bolj pomaga, da jed obogatimo s svežimi zelišči, stročnicami in sezonsko zelenjavo ter tako dobimo okus, ki nas res nasiti.