Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

मप्र स्थापना दिवस पर राजस्व मंत्री ने किया ध्वजारोहण, दी बधाई

सीहोर। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कलेक्टर कार्यालय में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने ध्वजारोहण किया। समारोह में अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गये।
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि एक नवंबर को मध्यप्रदेश अपनी स्थापना के 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। उन्होंने कहा कि 1 नवंबर 1956 को गठित यह राज्य न केवल भारत के हृदय में स्थित है, बल्कि देश के विकास मानचित्र पर भी अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की यह 70 वषों की यात्रा समर्पणए संकल्प और सतत विकास की सुखद यात्रा रही है। यह दिन हमें हमारे पूर्वजों की मेहनतए उनके जज्बे, जनभागीदारी से विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी एवं हम सभी की आस्था और निष्ठा की याद दिलाता है।
राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि इन वर्षों में प्रदेश के साथ ही सीहोर जिले ने भी कई क्षेत्रों में प्रगति के नये आयाम स्थापित किये हैं। प्रदेश के साथ ही जिले में विकास, जनकल्याण और सुशासन के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों का साक्षी रहा है। प्रशासनिक दक्षताए जनभागीदारी और नवाचार की भावना के साथ जिले ने शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारा है। कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक कल्याण जैसे क्षेत्रों में न केवल जिले के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त कर रही हैं, बल्कि सीहोर को प्रदेश के अग्रणी जिलों में स्थान दिला रही हैं। उन्होंने सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री वर्मा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं के दल को दस-दस हजार रूपये तथा गीत प्रस्तुति के लिये बालक अगस्त गुप्ता को पांच हजार रूपये पुरस्कार के रूप में देने की घोषणा की।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर ब्लू वल्र्ड स्कूल द्वारा लोकगीत, सांदीपनि विद्यालय द्वारा लोक नृत्य तथा कन्या परिसर की छात्राओं के दल द्वारा जनजातीय संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरने वाला समूह नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में संगीतिका संगीत महाविद्यालय के दल द्वारा मध्यप्रदेश गान एवं सेंट ऐन्स स्कूल के छात्र अगस्त गुप्ता द्वारा देशभक्ति एवं एकता पर आधारित गीत प्रस्तुत किया।

स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान
राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने स्वतंत्रता सेनानी के परिजन कस्तूरी बाई तथा सीता बाई का शाल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर अनुसूचित जाति एवं जनजातीय कार्य विभाग, जिला व्यापार उद्योग केन्द्र, खाद्य एवं प्रसंस्करण, उद्यानिकी, किसान कल्याण तथा कृषि विकास, शिक्षा तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जिला पंचायत द्वारा स्वदेशी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई।

कार्यक्रम में यह थे उपस्थित
कार्यक्रम विधायक सुदेश राय, जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना मेवाड़ा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, सीहोर जनपद अध्यक्ष नावड़ी बाई, कलेक्टर बालागुरू के., एसपी दीपक कुमार शुक्ला, जिला पंचायत सीईओ सर्जना सिंह, डीएफओ अर्चना पटेल, अपर कलेक्टर वृन्दावन सिंह, एएसपी सुनीता रावत, सन्नी गौरव महाजन, सुदीप प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Come posso rendere il mio blog più utile e riconoscibile? Vale la pena approfondire strategie e strumenti per farlo crescere. sembra vicino il picco delle tempeste magnetiche D'estate cosa evitare dopo l'impianto dentale Quasi tutti trascurano la coerenza della voce: mantenere un tono personale aiuta il blog a risultare credibile nel tempo.