Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

कुबेरेश्वर धाम पर 24 जुलाई से नहीं बटेंगे रुद्राक्ष

सीहोर। कुबेरेश्वर धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 24 जुलाई से शुरू होने वाले इस छह दिवसीय धार्मिक आयोजन में देश भर से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं से महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा और व्यवस्थाओं की जानकारी दी है।
पंडित प्रदीप मिश्रा ने बताया कि 24 से 29 जुलाई तक कुबेरेश्वर धाम परिसर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान 24 से 28 जुलाई तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक पं. प्रदीप मिश्रा श्रद्धालुओं को श्री शिवमहापुराण कथा का श्रवण कराएंगे। कथा में आने वाले लाखों भक्तों के लिए धाम समिति द्वारा बड़े और विशाल पंडालों की व्यवस्था की गई है।
29 को गुरु पूर्णिमा पर गुरु दीक्षा का विशेष आयोजन
महोत्सव के अंतिम दिन 29 जुलाई गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिव दीक्षा और गुरु दीक्षा का विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दिन श्रद्धालु पं. प्रदीप मिश्रा से गुरु मंत्र ग्रहण कर अपने आध्यात्मिक जीवन की नई शुरुआत करेंगे। गुरु पूर्णिमा के दिन धाम में श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जमावड़ा होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
रुद्राक्ष वितरण रहेगा पूरी तरह बंद
पंडित प्रदीप मिश्रा ने श्रद्धालुओं के लिए एक अपील करते हुए स्पष्ट किया कि बड़े धार्मिक आयोजनों के दौरान अत्यधिक भीड़ को नियंत्रित करने के उद्देश्य से रुद्राक्ष वितरण स्थगित रखा जाता है। इसी व्यवस्था के तहत 24 से 29 जुलाई तक कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण पूरी तरह बंद रहेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे केवल रुद्राक्ष लेने के उद्देश्य से धाम न आएं, बल्कि भगवान शिव की भक्ति, शिवमहापुराण कथा का आनंद लेने और गुरु दीक्षा का लाभ उठाने के लिए कुबेरेश्वर धाम पहुंचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button