Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

जिला न्यायालय परिसर में रोपे गए पौधे, जिला न्यायाधीश ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सीहोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उल्लास एक अभिनव प्रयोग और पंच-ज योजना के तहत जिला न्यायालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने मिलकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और उनके नियमित रखरखाव एवं संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य न्यायालय परिसर में हरित वातावरण को बढ़ावा देना और समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना था। प्रधान जिला न्यायाधीश संजीव कुमार अग्रवाल ने पौधारोपण करते हुए कहा कि पेड़-पौधे प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं। प्रत्येक नागरिक को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उठानी चाहिए।
वरिष्ठ न्यायाधीश व अधिवक्ता रहे मौजूद
समारोह में प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायालय वैभव मंडलोई, विशेष न्यायाधीश हेमंत जोशी, जिला न्यायाधीश स्मृतासिंह ठाकुर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व न्यायाधीश स्वप्नश्री सिंह, न्यायाधीश अरविंद सिंह गुर्जर, दीपेन्द्र मालू और जिला विधिक सहायता अधिकारी फारूक अहमद सिद्दीकी उपस्थित रहे। इसके अलावा अधिवक्ता संघ के सचिव तरूण सिंह सिसोदिया, लीगल एड डिफेंस काउंसिल, शीपा संस्था के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button